छोटी नगला निवासी कृष्णा साव का बेटा प्रमोद एक लड़की से प्यार करता था। उस लड़की को प्रमोद का दोस्त भी चाहता था। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। इस संबंध में एसएचओ कृष्णा प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने दूसरा लड़का छोटू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। लड़की के बारे में जानकारी ली रही है।

पहले पिलाया, फिर मारा

प्रमोद के भाई विनय साव ने बताया कि प्रमोद को उसके फ्रेंड्स ने मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे बुलाकर ले गए। देर शाम वे सब काफी ड्रिंक कर लौटे थे। छोटू काफी नशे में था। उसे घर पर सुला कर सभी राजेंद्रनगर बारात जाने की बात कह कर निकले। विनय रात करीब 11.30 बजे प्रमोद को फोन किया, तो कहा कि वह बारात नहीं गया है। कुछ देर में घर आते हैं। आधा घंटा बाद फोन करने पर मोबाइल का स्वीच ऑफ मिला।

सुबह मिली घटना की जानकारी

विनय गुरहट्टा के रहने वाले छोटू को लेकर उसे घर पहुंचाने को निकला। रास्ते में उसे बताया गया कि उसके भाई प्रमोद का मर्डर हो गया है। उसके सिर में गोली मारी गयी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद फैमिली मेंबर्स को डेडबॉडी सौंप दी। दर्ज एफआईआर में प्रमोद के साथ रहे पांच लड़कों छोटू, पप्पू, मनीष, सोनू व सोनी के अलावा चौक थाना क्षेत्र के कुंदन कुमार व बड़े शर्मा को भी नेम्ड किया गया है। ये दोनों हमेशा धमकी देते थे कि तुम्हारे भाई को नहीं छोड़ेंगे। छोटू को अरेस्ट करने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।