- कैमाशिकोह एरिया का मामला, मर्डर की आशंका

- घर में काम करने वाली दाई ने पुलिस और पड़ोसियों को दी सूचना

PATNA CITY : कैमाशिकोह एरिया में मंगलवार की सुबह महिला की डेडबॉडी मिली। डेडबॉडी महिला के ही घर के एक रूम में बेड पर पड़ी हुई थी। म्0 साल की सावित्री देवी घर में अकेली थीं। उनके डेथ की खबर फैलते ही पूरे एरिया में सनसनी फैल गई। घर में काम करने वाली दाई ने पुलिस और पड़ोसियों को महिला की डेडबॉडी पड़ी होने की सूचना दी थी। दरअसल सावित्री देवी का बेटा रिंटू अपनी वाइफ को लेकर सोमवार की सुबह गिरीडीह चला गया। गिरीडीह में रिंटू का ससुराल है। बेटे और बहु के जाने के बाद घर में सावित्री देवी अकेले थीं। रात में सोने से पहले घर का मेन गेट और दूसरे रूम के गेट को उन्होंने बंद कर दिया था।

मेन गेट बंद, पीछे का मिला खुला

मंगलवार की सुबह घर में काम करने वाली दाई पहुंची, तो उसने मेन गेट को बंद पाया। दाई को पीछे के गेट के बारे में पहले से पता था। एक-दो बार पहले भी वह पीछे के गेट से घर में जा चुकी है। इसलिए मेन गेट बंद रहने के बाद वह पीछे के गेट की ओर गई। दाई के अनुसार पीछे का गेट पहले से खुला था। वह घर में घुसी, अंदर जाने पर उसने दूसरे रूम को खुला पाया। इसके बाद सावित्री देवी के रूम में वह गई। रूम का नजारा देख वह डर गई, बेड पर मालिकिन की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। घर के अंदर सामन भी बिखरे पड़े थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

मामले की सूचना मिलते ही चौक थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने पूरी पड़ताल की् पुलिस के अनुसार महिला की डेड बॉडी पर किसी प्रकार के कोई निशान नहीं मिले। हालांकि मामला संदिग्ध है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की डेथ के रहस्य से पर्दा उठेगा।