- रिटायर्ड कर्नल गए थे ऋषिकेश

- बिखरा मिला घर का सारा सामान, लूटपाट की आशंका

HALDWANI: हल्द्वानी के सत्यलोक विहार में दोहरे हत्याकांड और लूट का मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड कर्नल की मां और पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया। दोपहर जब एक रिश्तेदार कर्नल के घर पहुंचा तो मामले का पता चला। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

पुलिस कर रही पड़ताल

बागेश्वर निवासी रिटायर्ड कर्नल दिनेश कुमार साह (म्0) सत्यलोक विहार में अपनी पत्‍‌नी फूल साह उर्फ प्रेरणा (भ्भ्) के साथ रहते हैं। इन दिनों उनकी मां शांति साह (80) भी उनके पास आई थीं। दिनेश कुमार साह किसी काम से ऋषिकेश गए हुए थे। बुधवार दोपहर दिनेश के ममेरे भाई संजय चौधरी घर पर पहुंचे। डोर बेल बजाने पर भी जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो संजय घर में घुसा। भीतर का नजारा देख वे सन्न रह गए। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और बेडरूम में फूल साह का खून से लथपथ शव पड़ा था। ऊपरी मंजिर के एक और बेडरूम में शांति साह का शव पड़ा था। उन्होंने घर के सामने रह रहे फूल साह के भाई डॉ। कुंदन सिंह धामी को घटना की जानकारी दी, कुछ देर बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्यारे नकदी, जेवरात व कीमती सामान भी लूटकर ले गए। एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ लोकजीत सिंह, कोतवाल राम सिंह मेहता, एसओजी प्रभारी दिनेश पंत ने हत्यारों का पता लगाने के लिए आसपास के घरों व प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कुछ खास जानकारी हाथ नहीं लगी। दिनेश साह को घटना की जानकारी दी गई है।