23 अक्टूबर की शाम को ऑटो चालक अशोक की कर दी थी हत्या

फीरोजाबाद। ऑटो चालक अशोक कुमार की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी की निशानदेही पर चार माह बाद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा झाड़यिों से बरामद कर लिया।

23 अक्टूबर की शाम सत्य नगर पाटा कला निवासी आटो चालक अशोक कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक के परिजनों ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुख्य आरोपी राजेश (24) पुत्र मुन्नालाल फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। पुलिस की बढ़ती बंदिश से भयभीत राजेश ने 23 फरवरी को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कराने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए 24 घंटे के लिए पुलिस को रिमांड पर लेने के निर्देश दिए। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने उसकी निशान देही पर टापा नाले के समीप झाड़यिों से हत्या में प्रयुक्त तमंचा चार माह बाद बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी राजेश (24) पुत्र मुन्नालाल निवासी शांती नगर को 25 आ‌र्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।