PATNA: जीजा-साली का रिश्ता उस समय तार-तार हो गया जब जीजा ने साली पर ही जानलेवा हमला कर दिया। बताया जाता है कि साली की शादी को रोकने को लेकर जीजा ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

पुलिस जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले के उदवंतनगर निवासी सोनू उर्फ सन्नी का बिहटा निवासी शैलेन्द्र राय की बेटी से शादी हुई थी। सोनू का ससुराल आना-जाना लगा रहता है। इस बीच साली से उसकी नजदीकियां बढ़ गई। इधर, लड़की के घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी ठीक कर दी। इस बात से सोनू नाराज चल रहा था। ख्म् मई को हल्दी कलश का कार्यक्रम था। इसी बीच साली ने नाराज जीजा को फोन कर बुलाया गया। कार्यक्रम चल ही रहा था कि उसने गोली चला दी जो साली को लग गई। हालांकि, आरोपी का कहना है कि उसने जानबूझ गोली नहीं चलाई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से एक देशी पिस्टल, फ् जिंदा गोली, एक खोखा और एक मोटर साइकिल जब्त कर लिया गया है।