- जिला पंचायत चुनाव में पार्टी विरोध गतिविधि का आरोप

- लोकदल प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की शिकायत की

मेरठ। सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार किसी दंगे या फिर विवादित बयान को लेकर नहीं बल्कि एंटी भाजपा काम करने का आरोप के कारण संगीत सोम विवादों में है। जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने संगीत सोम पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत की है।

पत्र में यह लिखा

जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने पत्र में लिखा है कि संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री रहे शाहिद मंजूर और बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा के साथ मिलकर भाजपा को हराने का काम किया। उन्होंने पत्र में लिखा कि हाल ही हुए जिला पंचायत चुनाव में संगीत सोम ने रालोद प्रत्याशी सपना हुड्डा को चुनाव लड़ाया। यही नहीं विधायक संगीत सोम पर आने वाले 2019 के संसदीय चुनाव से पहले ही एंटी भाजपा गठबंधन बनाने का भी आरोप लगाया है।

प्रदेश अध्यक्ष हमारे मुखिया हैं। अगर मुझे कहीं कमी दिखाई देगी तो मेरा नैतिक कर्तव्य है कि प्रदेश अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी जाए। कार्रवाई करना प्रदेश अध्यक्ष का काम है।

शिवकुमार राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा