- पटना सिटी के 8 घाटों पर टोटल 30 महिलाएं होंगी तैनात

- पुलिस और छठ व्रतियों की करेंगी हेल्प

PATNA CITY : इस बार छठ पूजा के मौके पर पटना सिटी में एक अनूठी मिसाल देखने को मिलेगी। गंगा घाटों पर ब्लू साड़ी पहने मुस्लिम महिलाएं तैनात रहेंगी जो छठ व्रतियों, महिलाओं और पुलिस की हेल्प करेंगी। ये महिलाएं गरीब दस्ता की मेंबर्स हैं। दरअसल एसएसपी जितेन्द्र राणा के निर्देश पर सोशल संगठनों को भी जोड़ा गया है। चौक थाने की ओर से महिलाओ को आई कार्ड भी दिया गया है। गरीब दस्ता की टोटल फ्0 महिलाएं पटना सिटी के 8 घाटों पर तैनात रहेंगी। इसमें क्ख् महिलाएं मुस्लिम हैं जो अलग-अलग गु्रपों में घाटों पर तैनात रहेंगी। इसमें कच्ची घाट, किला घाट, कंगन घाट, झाऊगंज घाट, हिरानंदन शाह घाट, केशव घाट और मिरचाई घाट शामिल हैं।

दोनों दिन रहेंगी तैनात

गंगा घाटों पर मुस्लिम समेत सभी महिलाएं पहले अ‌र्घ्य के दिन शाम तीन बजे से अपना मोर्चा संभाल लेंगी। मोर्चा पर दूसरे दिन की सुबह में अ‌र्घ्य देने के बाद यानी छठ पूजा की समाप्ती तक संभाले रहेंगी। गरीब दस्ता के प्रेसिडेंट रामजी योगेश के अनुसार ऐसा पहली बार देखने को मिलेगा, जब मु़स्लिम महिलाएं घाटों पर हेल्प करती नजर आएंगी।