ALLAHABAD: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत निबंध एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को संस्थान में एक संगोष्ठी का आयोजन मेरा लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत विषय पर किया गया। इसमें भारतीय रेलवे आईआरटीएस के मुख्य जन संपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे के डॉ। गौरव कृष्ण बंसल ने अपनी बात रखी। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिये छात्राओं की भूमिका पर बात हुई। इसमें मुख्य अतिथि एसपी क्राईम ब्रांच बृजेश कुमार मिश्र ने अपनी बात रखी।

आम लोगों को जोड़ने के लिए निकाली रैली

उधर, केन्द्रीय विद्यालय आईआईआईटी झलवा में सतर्कता जागरूकता अभियान से आम लोगों को जोड़ने एवं उन्हे इसके प्रति सचेत करने के लिए विद्यालय के छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाई एवं रैली निकाली। प्राचार्य विजयेश पाण्डेय ने छात्रों के दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। हमीदिया ग‌र्ल्स डिग्री कॉलेज में परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व प्राचार्या डॉ। रेहाना तारिक ने छात्राओं को ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक तरीके से काम करने के लिये पे्ररित किया। कार्यक्रम का संचालन इरम फरीद उस्मानी ने किया।