कई सारी समानताएं
थाईलैंड में एक भैंस ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है। जिसमें उसकी प्रजाति के साथ मगरमच्छ की प्रजाति भी झलक रही है। थाईलैंड के थाई गांव में दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां पर एक भैंस के इस दुर्लभ बच्चे को देखकर ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं। वे न अब इसे पूरा मगरमच्छ मान पा रहे हैं और न भैंस का बच्चा मानने को तैयार हो रह हैं। इसमें मगरमच्छ और भैंस के जैसी कई सारी समानताएं दिख रही हैं। यह भैंस का बच्चा देखने में अपनी प्रजाति जैसे जानवरों की तरह ही बिल्कुल डार्क काला है। इसके शरीर की बनावट भी बिल्कुल भैंस के आकार में बनी है, लेकिन उसके स्केल बिल्कुल मगरमच्छ जैसी है। इतना ही नहीं उसकी स्किन भी मगरमच्छ की तरह ही काफी कड़ी है। उसकी स्िकन पर दरदरे से चकत्ते पड़े हैं।

आस पास के लोग आ रहे
इस भैंस के बच्चे को लेकर कुछ लोग दैवीय चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे कुछ साइंटफिक कारणों से जोड़कर देख रहें। इसे देखने के लिए सिर्फ थाई गावों के ग्रामीण ही नहीं बल्कि आस पास के इलाकों से भी लोग आ रहे हैं। वहीं इस संबंध में थाईलैंड की लोकल वेबसाइट रथ का कहना है कि इस भैंस ने पहली बार ऐसी दोहरी प्रजाति वाले जानवर को जन्म दिया है। इसके पहले इस भैंस ने जिस बच्चे को जन्म दिया था वह बिल्कुल साधारण भैंस के बच्चे जैसा था। उसका वह बच्चा काफी सेहतमंद भी था। जिससे लोग अब इसके इस बच्चे के पास जाने से भी डर रहे हैं। लोग इसे भैंस का बच्चा समझकर पास जाने की कोशिश करते हैं लेकिन मगरमच्छ का खूंखारपन सोच कर सहम जाते हैं।

inextlive from Bizarre News Desk

courtesy mail online

Weird News inextlive from Odd News Desk