4 से 10 बजे तक
बेंगलुरु के समीप पुत्तेनाहली में स्िथत महालक्ष्मी मंदिर काफी फेमस है। यहां पर हर दिन लोगों की भीड़ होती है। लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद एक कुत्ते की भक्ति को देखने के लिए बैठ जाते हैं। जी हां यहां पर एक कुत्ता हर दिन मंदिर आता है। पहले तो वह मंदिर के सामने खड़ा होता है उसके बाद उसकी परिक्रमा करता है। यह रोज सुबह सुबह 4 बजे से 10 बजे तक मंदिर के चारों ओर चक्कर लगाता है। जिससे उसकी हर दिन की यह 6 घंटे की परिक्रमा देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं। सुबह से ही वे यहां पर आने लगते हैं।

 


पिछले कई महीनों से
यहां के आसपास के लोगों का कहना है कि यह पिछले कई महीनों से चल रहा है। वह हर दिन यह प्रक्रिया अपनाता है। जब उसकी परिक्रमा पूरी हो जाती है तब वह अपने आप रुक जाता है। इसके बाद वहां पर थोड़ी देर रुकने के बाद वह खुद वहां से चला जाता है। शुरू-शुरू में लोगों को थोड़ा अजीब लगा और उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह कुत्ता नहीं रुका। इसके बाद लोग अब इसे उसकी आस्था और भक्ति का संकेत मान रहे हैं।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk