एक ममी जिसने विशेषज्ञों को भी किया हैरान
तुर्की में पुरातत्वविदों ने एक पुराने तहखने से किनारों से दो पैने दातों, चिकनी त्वचा और छिपकली जैसी लंबी पूंछ वाले एक जानवर की ममी खोजी है। पर वे उस क्षेत्र के इतिहास के हिसाब से ममी के अनुरूप जानवर की पहचान नहीं कर पाए हैं। हालांकि वे ये कह रहे हैं कि ये कोई प्रागएतिहासिक काल का पशु हो सकता है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ये बिल्ली की एक किस्म हो सकती है क्योंकि इसके दांत उससे मिलते जुलते लग रहे हैं। 

mysterious mummified animal

ममी विशेषज्ञों को भी लगती है बिल्ली
इस रहस्यमयी ममी के बारे में ममी विशेषज्ञों की भी यही राय है कि ये बिलली की ममी हो सकती है। एक शोधकर्ता का कहना है कि ये ब्रिटेन की चिमनियों में दबी प्राचीन बिललियों से मिलती जुलती लग रही है। एक संदेह इस ममी में लिपटे रहस्यमयी जानवर के बार में ये भी है कि इसकी छिपकली जैसी पूंछ के किनारे से लेकर नाक तक की लंबाई लगभग तीन फीट या एक मीटर है जिसके चलते इसे बिल्ली कहना मुश्किल लगता है। पर विशेषज्ञों का कहना है कि बेशक एक मीटर की बिल्ली की कल्पना करना कठिन है पर अगर ये माना जाए कि ये एक जंगली बिल्ली है तो ऐसा हो सकता है क्योंकि वे इससे भी बड़े आकार की होती थीं। इस ममी के टखनों की बनावट भी बिल्ली की प्रजाति से मिलती चुलती है।  

mysterious mummified animal

संरक्षित करके रखा है कंकाल
ये रहस्यमयी जानवर की ममी तहखाने की भारी चट्टान से मिली है। अब इसे एक विशेष रसायन में डुबो कर संरक्षित किया गया है और इसकी प्रजाति पर अध्ययन किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय शोधकर्ताओं ने बाहर से भी विशेषज्ञों को आमंत्रित किया है कि वो इसका अध्ययन करें और पता लगायें कि ये कौन सा जानवर हो सकता है।

inextlive from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk