- अभी तक मलिन बस्तियों में फॉर्म नहीं हुए वितरित

- तीस जून से पहले वसूलना है मलिन बस्तियों से हाउस टैक्स

DEHRADUN: नगर निगम को जून माह के अंतिम सप्ताह तक मलिन बस्तियों से हाउस टैक्स वसूलना है। लेकिन निर्धारित समय पूरा होने में मात्र दस दिन का ही समय रह गया है। अभी तक निगम एक भी घर से हाउस टैक्स नहीं वसूल पाया है। निगम के मुताबिक हर हाल में तीस जून तक टैक्स वसूल कर लिया जायेगा। अब दस दिन में निगम टैक्स कैसे वसूलेगा यह तो निगम ही जाने।

दो करोड़ का वसूलना है टैक्स

नगर निगम कर अधीक्षक के अनुसार मलिन बस्तियों से दो करोड़ रुपये से भी ज्यादा का टैक्स वसूला जाना है। टैक्स वसूलने से पहले मलिन बस्तियों में फॉर्म वितरित किये जा रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि निगम अभी तक एक भी फॉर्म वितरित नहीं कर पाया है।

शहर में मलिन बस्तियों की संख्या

शहर में इस समय कुल क्ख्9 मलिन बस्तियों के ब्0 हजार घर हैं। निगम द्वारा दो चरणों में टैक्स वसूला जाना है। पहले चरण में उन घरों से टैक्स वसूला जायेगा, जिनसे ख्0क्भ्-क्म् का हाउस टैक्स नहीं लिया गया जबकि दूसरे चरण में उन घरों से टैक्स वसूला जायेगा जो इस साल टैक्स के दायरे में आये हैं।

इस लिए नहीं वसूला गया टैक्स

दरअसल, मलिन बस्तियों में देरी से टैक्स वसूलने की वजह मालिकाना हक दिये जाने को लेकर था। पिछली सरकार ने आदेश दिया था कि जब तक मलिन बस्तियों को मालिकाना हक नहीं दिया जाता है तब तक टैक्स नहीं वसूला जायेगा। शासन में मामला लंबित होने से निगम ने टैक्स नहीं वसूला। नई सरकार के अस्तित्व में आने के बाद मलिन बस्तियों से टैक्स वसूलने का फैसला लिया गया।

इस तरह के मामलों में आप नगर आयुक्त का बयान लें, हमें बयान देने से मना किया गया है। इस लिए में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हूं।

धर्मेश पैन्यूली, कर अधीक्षक