i exclusive

हाटकेश्वर महादेव मंदिर के नाम नगर निगम ने जारी की 1.18 लाख house tax बकाए की notice

मंदिर प्रबंधन ने जताई आपत्ति कहा campus के कमरों का नहीं होता है commercial use

balaji.kesharwani@inext.co.in

ALLAHABAD: टैक्स के दायरे से कोई बाहर नहीं रहेगा। वह कोई इंडीविजुअल हो या फिर कोई धार्मिक स्थल। नगर निगम इसी राह पर है। तभी तो उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुल देवता हाटकेश्वर महादेव मंदिर के नाम भी हाउस टैक्स बकाए का नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में बकाए का भुगतान नहीं किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। इससे मंदिर प्रबंधन गुस्से में है तो नगर निगम प्रशासन कार्रवाई को बिल्कुल सही बता रहा है।

जीरो रोड पर स्थापित है मंदिर

हाटकेश्वर महादेव गुजरात के नागर ब्राह्माणों के कुल देवता हैं। आम गुजराती भी इन्हें अपना कुल देवता मानते हैं। इलाहाबाद में भी हाटकेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर जीरो रोड पर स्थित है। यह संगम नगरी के पुराने शिव मंदिरों में से एक है। हाटकेश्वर महादेव मंदिर हर रोज भारी भीड़ जुटती है। दो दिन पहले नगर निगम के टैक्स डिपार्टमेंट ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर के प्रबंध समिति को एक नोटिस थमाया है। जिसमें हाटकेश्वर महादेव मंदिर के नाम एक लाख 18 हजार रुपये का हाउस टैक्स लगाया गया है। वह भी आवासीय नहीं बल्कि कॉमर्शियल।

बाक्स

House tax Act में नहीं

नगर निगम के टैक्स डिपार्टमेंट ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर पर टैक्स तो लगा दिया है, लेकिन यूपी गृहकर अधिनियम की धारा 177 के अनुसार प्रदेश के सभी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च टैक्स मुक्त हैं। नोटिस पाने वाले हाटकेश्वर मंदिर की मैनेजिंग कमेटी के मेंबर बाबा अभय अवस्थी ने कहा कि इस पर नगर निगम के टैक्स सुपरीटेंडेंटको आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है। अफसोस कि उनका जवाब मिला कि मंदिर परिसर में स्थित आवासों का व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है। यह सही है कि मंदिर परिसर में कमरे बने हैं। लेकिन, उसका सिर्फ धार्मिक इस्तेमाल किया जाता है।

बाक्स

मोदी ने बताया था अपना कुल देवता

हाटकेश्वर महादेव गुजरातियों और नागर ब्राह्माणों के कुलदेवता माने जाते हैं। वे इनकी पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों वाराणसी विजिट के दौरान इसका जिक्र किया था। उनका परिवार वर्षो से कुल देवता ही सेवा करता चला आ रहा है।

बाक्स

कई मंदिरों को भेजी गयी है नोटिस

नगर निगम प्रशासन ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर ही नहीं, बल्कि शहर के कई अन्य प्राचीन मंदिरों को भी इस बार हाउस टैक्स के दायरे में लाते हुए नोटिस भेजा है। बाबा अभय अवस्थी ने प्राचीन खेमा माई मंदिर और जानसेनगंज स्थित दरबेश्वरनाथ महादेव मंदिर के नाम भी नोटिस भेजा जाना बताया गया है। उन्होंने सवाल खड़ा किया, मंदिर कमर्शियल एरिया में है लेकिन यह कमर्शियल कैसे हो सकता है।

देखिये, टैक्स का नोटिस हाटकेश्वर महादेव के नाम नहीं बल्कि मंदिर प्रबंध समिति के नाम जारी किया गया है। प्रबंध समिति पहले से हाउस टैक्स जमा करती रही है। मंदिर परिसर में ही कॉमर्शियल एरिया भी स्थित है। सर्वे के बाद नोटिस जारी हुई है। सर्वे में एरिया कम ज्यादा हो सकता है, जिसके लिए जोनल अधिकारी को जांच के लिए कहा गया है।

पीके मिश्रा

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी

नगर निगम, इलाहाबाद

यह पूरी तरह से गलत हो रहा है। कम से कम योगी सरकार में तो ऐसी उम्मीद नहीं थी। नगर निगम के कर अधीक्षक से शिकायत पर जवाब मिला कि मंदिर कैंपस में आवासीय परिसर का कॉमर्शियल यूज होता है। यह गलत है। इसका केवल धार्मिक उपयोग होता है।

बाबा अभय अवस्थी

मेंबर मैनेजिंग कमेटी हाटकेश्वर मंदिर