-मंडे से नगर निगम ने चलाया अ5िायान, बरेली कॉलेज से चौपुला तक हटाया गया अतिक्रमण

<-मंडे से नगर निगम ने चलाया अभियान, बरेली कॉलेज से चौपुला तक हटाया गया अतिक्रमण

BAREILLY: BAREILLY: चुनाव खत्म होते ही शहर की सरकार बदल गई है। सरकार बदलते ही नगर निगम भी एक्टिव हो गया है। नगर निगम ने सबसे पहले शुरुआत अतिक्रमण अभियान से की है। 11 दिसंबर से शुरु हुआ अभियान 2 फरवरी तक जारी रहेगा। अभियान के पहले दिन मंडे को बरेली कॉलेज गेट से चौपुला चौराहा तक दोनों ओर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई होर्डिग, बोर्ड और स्टैंड हटाए गए हैं। पहले दिन मामूली विरोध हुआ और कार्रवाई भी सुस्त रफ्तार से हुई। अभियान के दौरान किसी तरह की प्रॉब्लम न हो, इसके लिए नगर आयुक्त ने एसएसपी को फोर्स उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।

अवैध पार्किंग पर नहीं हुई कार्रवाई

नगर निगम के द्वारा अभियान चलाया गया लेकिन अभियान के दौरान एक भी कार और बाइक को जब्त नहीं किया गया। जबकि इस रोड के किनारे सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग का कब्जा हो रखा है। सभी दुकानदार मरम्मत के लिए आने वाले वाहन भी खड़े करते हैं। जिसकी वजह से लोगों को निकलने में प्रॉब्लम होती है। यही नहीं पब्लिक को यहां पर वाहन भी खड़े करने को नहीं मिलते हैं। टीम प्रभारी अतिक्रमण जयपाल सिंह पटेल ने बताया कि अभियान के दौरान कई होर्डिग, बैनर, काउंटर व अन्य सामान जब्त किया गया है।

अभियान के दौरान यह हुई कार्रवाई

-बरेली कॉलेज गेट के पास 6 छोटे बोर्ड, 1 बैनर, 3 अवैध होर्डिग हटाए गए

-एलन क्लब मंडी के पास 6 सब्जी मंडी की दुकानों, 10 छोटे बोर्ड, 3 भट्टी, 2 होर्डिग, हटाए गए

-अयूब खां चौराहा के पास पेट्रोल पंप के पास एक होर्डिग तोड़ा गया, इसके अलावा 8 बोर्ड भी हटाए गए

-अयूब खां चौराहा से चौपुला चौराहा तक 8 बोर्ड, 4 लालीपाप, 6 स्टैंड हटाए गए।

-इस रोड से एक स्टैंड का केएनओपी बोर्ड, 1 होर्डिग, 3 काउंटर, अजूबा जादूगर का होर्डिग, आरजी हॉस्पिटल का होर्डिग, डॉ सूरज का होर्डिग, छोटा रायमंड का यूनीपोल, हटाया गया।

-यहां से स्टैंडर्ड बोर्ड कोहली एसी का जब्त किया गया।

-माई मार्ट के सामने से दो काउंटर जब्त किए गए।

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया है। मंडे से अभियान की शुरुआत हो गई है। 2 फरवरी तक अभियान चलेगा। पहले दिन सब शांतिपूर्ण रहा है।

राजेश कुमार श्रीवास्तव, नगर आयुक्त