BAREILLY: ईद को लेकर नगर निगम ने भी अपनी सारी तैयारियों को आखिरी रूप दे दिया है। नगर आयुक्त ने ईदगाह, जामा मस्जिद और इस्लामियां ग्राउंड के लिए सभी तैयारियां तय समय तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी मस्जिदों में सुबह 7 बजे तक सफाई व चूने के छिड़काव किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसकी जिम्मेदारी एरिया के सफाई नायकों को सौंपी गई है। ईद के दिन निगम की ओर से पानी के दो टैंकर की व्यवस्था की गई है। नगर आयुक्त ने मंडे सुबह कई मस्जिदों का दौरा किया और वहां की तैयारियों का जायजा लिया। सफाई को देखते हुए निगम की ओर से रिजर्व टीम भी गठित की गई है। इसके अलावा निगम की ओर से मस्जिद वाले इलाकों में जानवरों को बंद रखने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।