- प्रचार वाहनों से निगम ले रहा टैक्स

- पहली बार मिल रहा है निगम को टैक्स

DEHRADUN: चुनावों में अकसर देखा जाता है कि चुनाव जीतने के लिये पार्टी, प्रत्याशी व प्रत्याशी समर्थक जमकर पैसा खर्च करते हैं। इस खर्चे से नगर निगम की भी कमाई हो रही है। पहली बार नगर क्षेत्र में घूम रहे प्रचार वाहनों से निगम द्वारा टैक्स लिया जा रहा है। इससे निगम की आय में इजाफा हो रहा है। निर्वाचन विभाग भी निगम को बिना टैक्स जमा कराए प्रचार वाहनों को अनुमति नहीं दे रहा।

एक दिन में एक वाहन से ब्00 रु।

ये पहली बार है कि निगम क्षेत्र में नगर निगम को टैक्स दिये बगैर कोई भी प्रत्याशी अपना प्रचार वाहन नहीं दौड़ा सकता। ऐसा न करने पर प्रत्याशी का प्रचार वाहन सीज कर दिया जाएगा। दून नगर निगम ने प्रावधान का हवाला देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुरोध किया था कि उनके निगम क्षेत्र में चलने वाले प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों से निगम को टैक्स दिलाया जाए। निगम के इस अनुरोध को स्वीकारते हुए अब निर्वाचन विभाग द्वारा उन्हीं प्रचार वाहनों को प्रचार की अनुमती दी जा रही है, जो टैक्स जमा करा चुके हैं। प्रचार वाहन द्वारा एक दिन के प्रचार के लिए निगम द्वारा ख्00 रुपये व लाउडस्पीकर के लिए भी ख्00 रुपए का टैक्स लिया जा रहा है। इस तरह एक प्रचार वाहन से निगम को सीधे-सीधे एक दिन में ब्00 रुपए की आय हो रही है। निगम द्वारा अभी तक 9म् वाहनों से ख् लाख 88 हजार 8 रुपए का टैक्स वसूल चुका है।

---------

ये व्यवस्था पहली बार हुई है। निर्वाचन विभाग द्वारा उन्हीं प्रचार वाहनों को अनुमति दी जा रही है जो निगम को टैक्स पे कर चुके हैं। इस व्यवस्था से निगम को भी आय हो रही है।

- नरेश नौडियाल, नायब तहसीलदार, नगर निगम