कार्यक्रम में शामिल होने गए नगर आयुक्त समेत तीन अधिकारी

18 से 22 अप्रैल तक अहमदाबाद में चलेगा कार्यक्रम

Meerut। नगर निगम के अधिकारी व महापौर अब गुजरात मॉडल पर शहर का विकास करेंगे। अहमदाबाद में 18 से 22 तक चलने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के सभी निगमों से महापौर सहित अधिकारी भाग लेंगे। मंगलवार शाम नगर आयुक्त सहित तीन अधिकारी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

महापौर नहीं गई गुजरात

महापौर सुनीता वर्मा चार दिवसीय प्रोग्राम के लिए अहमदाबाद नहीं गई। महापौर को भी उस प्रोग्राम के लिए निगम के अधिकारियों के साथ अहमदाबाद जाना था।

गुजरात मॉडल से रूबरू

नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान, चीफ इंजीनियर कुलभूषण वाष्र्णेय और लेखाधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी अहमदाबाद में गुजरात मॉडल से रूबरू होंगे। चार दिवसीय प्रोग्राम में उनको बताया जाएगा कि किस प्रकार से शहर को स्वच्छ रखा जाए। किस प्रकार से शहर के कूड़े का निस्तारण किया जाए। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के निगमों से अधिकारियों को बुलाया गया है।

अहमदाबाद में चार दिवसीय कार्यक्रम में गुजरात मॉडल को दिखाया जाएगा। 18 से 22 तक यह प्रोग्राम चलेगा। वहां से कुछ नया सीखकर यहां लागू किया जाएगा।

मनोज कुमार चौहान, नगर आयुक्त