नगर निगम ने संभाली जिम्मेदारी

आई इम्पैक्ट-

- दावे पर खरे उतरे नगर आयुक्त

- शहर में डंप कचरा पहुंचने लगा बसवार

- करीब 50 परसेंट कचरा से शहर को मिला छुटकारा

ALLAHABAD:

आपके अखबार ने जिस उद्देश्य के साथ मिशन कचरे से मुक्ति कब? शुरू किया था। उसका असर नगर निगम में ही नहीं बल्कि सिटी में भी दिखाई देने लगा है। क्योंकि नगर आयुक्त आरपी सिंह ने विद इन वन वीक शहर की सफाई व्यवस्था को ट्रैक पर लाने का जो दावा किया था, वो सही साबित हुआ। क्योंकि अभी तक जो कचरा शहर में डंप हो रहा था। अब वो शहर से बाहर बसवार स्थित प्लांट पर पहुंचने लगा है। नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नगर निगम की पूरी टीम को गाडि़यों के काफिले के साथ शहर में उतार दिया है। शुरुआती दौर में भ्0 परसेंट से अधिक कचरा प्लांट पर पहुंचने लगा है। अधिकारियों का दावा है कि एक महीने के अंदर पूरे शहर को कचरे से छुटकारा मिल जाएगा और शहर स्वच्छ और स्वस्थ दिखेगा।

सुविधाओं से लैस होकर उतरी टीम

एडब्ल्यूपी को मुंह तोड़ जवाब देने और शहर को साफ बनाने व पर डे निकलने वाले कचरे को शहर से बाहर बसवार स्थित प्लांट तक पहुंचाने के लिए नगर आयुक्त ने नगर निगम की पूरी टीम को सिटी में उतार दिया है। एक बार में ख्भ् से ख्8 टन कचरा उठाने वाले तीन बड़े-बड़े हाईवा को लगाया गया है, जो शहर के बड़े-बड़े डंपिंग स्टेशन से कचरे को बसवार ले जा रहा है। सुबह से शाम तक दिन भर में कई राउण्ड लगना शुरू हो गया है। हाईवा के साथ ही शहर के सभी वार्डो और जोन से कचरा उठाने के लिए म्8 छोटे वाहन लगाए गए हैं।

डंपिंग स्टेशन से उठने लगा कचरा

अभी तक जिन डंपिंग स्टेशनों पर कई-कई दिनों तक कचरा पड़ा रहता था। वहां से कचरा उठने लगा है। शनिवार को आईनेक्स्ट ने लीडर रोड, सम्मेलन चौराहा, रामबाग स्थित डंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया तो वहां कचरे का ढेर न के बराबर दिखाई दिया। लीडर रोड पर जेसीबी से कचरा उठाने का काम जारी था।

दो को होगा घर-घर से कूड़ा उठाने का उद्घाटन

घर-घर से कूड़ा उठाने का भी प्लान नगर निगम ने तैयार किया है। जिस पर काम शुरू हो गया है। एडब्ल्यूपी की तरह ही अब नगर निगम के कर्मचारी मोहल्ले-मोहल्ले जाएंगे और सिटी बजाकर लोगों के घरों से कचरा इकट्ठा करेंगे। घर-घर से कूड़ा उठाने का उद्घाटन जोन चार में दो सितंबर को होगा। जिसके लिए क्00 रिक्शा ट्राली तैयार कराई गई है। गोविंदपुर में ख्8 अगस्त से ही काम शुरू करा दिया गया है। क्7 रिक्शा घर-घर से कचरा उठाने का काम कर रहे हैं।

एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा बसवार प्लांट

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा। पीके सिंह ने बताया कि कचरा अब उठने लगा है, जिसे बसवार स्थित प्लांट ले जाया जा रहा है। डंपिंग शुरू होने के बाद जल्द ही बसवार स्थित प्लांट को शुरू कराया जाएगा। छह या सात सितंबर से प्लांट पर कचरे की प्रॉसेसिंग का काम शुरू हो जाएगा।

-एडब्ल्यूपी द्वारा काम पूरी तरह बंद करने के बाद साफ-सफाई की जिम्मेदारी को संभालते हुए सब कुछ पटरी पर लाना आसान नहीं था। फिर भी नगर निगम की टीम ने अपने काम को पूरी निष्ठा के साथ किया। अब कचरा उठने लगा है। नगर निगम की गाडि़यां दौड़ने लगी हैं। कचरा बसवार पहुंचने लगा है। जल्द ही शहर सुंदर और स्वस्थ्य दिखेगा।

आरपी सिंह

नगर आयुक्त नगर निगम