JAMSHEDPUR : नमन संस्था की ओर से ख्फ् मार्च को शहीदों के सम्मान में अखंड यात्रा निकाली जाएगी, जो देश की सबसे बड़ी यात्रा होगी। पिछले वर्ष भी पहली बार शहर में शहीदों के सम्मान में अखंड यात्रा निकली थी, वह भी देश की सबसे बड़ी यात्रा थी। इस बार इसकी पहले से भव्य तैयारी की गई है। उक्त जानकारी संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। काले ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ। सुब्रह्माण्यम स्वामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल वीके चतुर्वेदी व रिटायर्ड आइपीएस यशोव‌र्द्धन झा आजाद उपस्थित रहेंगे।

किया जाएगा सम्मानित

कार्यक्रम का शुभारंभ एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में सुबह नौ बजे होगा, जिसमें वीर रस के विख्यात कवि भदौरिया देशभक्ति का जोश भरेंगे। मैदान में कविताओं और अतिथियों का संबोधन करीब एक घंटे तक चलेगा। इस दौरान क्9म्ख्, म्भ्, 7क् और क्999 में हुए युद्ध के वीरों और शहीदों के परिजन समेत करीब ब्भ् लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके बाद मैदान से शहीद सम्मान यात्रा निकलेगी, जिसमें सबसे आगे रथ की शक्ल का वाहन चलेगा। उसमें सबसे बड़ी भारत माता की तस्वीर होगी, तो बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, लक्ष्मीबाई आदि महान योद्धाओं के चित्र होंगे। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सहयोग से निकलने वाली यात्रा गोलमुरी, आरडी टाटा गोलचक्कर, बसंत सिनेमा, साकची गोलचक्कर, बाराद्वारी होते हुए लौटेगी। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिये नमन की पूरी टीम जुटी हुई है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह तोरणद्वार लगाए जाएंगे। चौक-चौराहों पर होर्डिंग व बैनर भी लगाए गए हैं। संवाददाता सम्मेलन को संरक्षक राकेश्वर पांडेय व बृजभूषण सिंह, संयोजक राजीव कुमार, वरुण कुमार, सुशील कुमार आदि ने भी संबोधित किया।