RANCHI(23Sep) :

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक लॉयर का नेशनल सेमिनार ज्यूडिशियल एकेडमी धुर्वा में रविवार को होगा। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बीरेंद्र सिंह होंगे। जस्टिस प्रकाश टाटिया, सीनियर एडवोकेट राजेंद्र सिंह चीमा प्रोग्राम में शिरकत करेंगे। सेमिनार का मुख्य विषय न्याय का मानवता, समाज और देश पर प्रभाव रखा गया है। कार्यक्रम क्0 बजे से शुरू होगा। एक बजे तक सेमिनार सेशन है। ख्-भ् बजे तक अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन होगा। जिसमें देशभर में सामाजिक न्याय और न्याय प्रक्रिया के लिए कार्य कर रहे भ्0 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। वीआर कृष्णा अय्यर अवॉर्ड, जस्टिस पीएन भगवती अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे। यह जानकारी इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर झारखंड चैप्टर के वाइस प्रेसिडेंट हेमंत गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि आजादी के 70 साल के बाद भी हम मानसिक रूप से आजाद नहीं हो पाए हैं। न्याय का स्तर नीचे से लेकर हाई लेवल तक इंसान की जिंदगी में उसके न्यायिक प्रक्रिया के तहत परिणाम भुगतने पड़ते हैं। मसलन जो न्याय एक थाना और पंचायत लेवल पर हो सकता था उसे अदालतों तक भेजा जाता है। गांव लेवल पर न्यायिक पदों पर आसीन सरपंच, मुखिया थानेदार, किसी न किसी रूप में प्रभावित हो कर न्याय करने के बजाय दूसरे कंधों पर डाल देता है। जिसके साथ अन्याय होता है उसको पीढ़ी दर पीढ़ी इस पीड़ा को सहना पड़ता है जो हमारी न्याय प्रणाली पर सवाल खड़े कर देता है।