- गीडा के मास्टर प्लान 2012-32 में नदी के पार वाला हिस्सा हुआ शामिल

- किसी भी तरह का निर्माण करने के लिए जीडीए से नहीं गीडा से लेनी होगी परमिशन

- मास्टर प्लान लागू होते ही नगर निगम से भी कट जाएगा नौसड़

GORAKHPUR: अगर आप नौसड़ ग्राम सभा एरिया में घर बनाने की तैयारी में हैं तो गीडा का चक्कर लगाने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि अब इस एरिया में घर बनाने की परमिशन जीडीए नहीं गीडा देगा। क्योंकि गीडा अपने मास्टर प्लान ख्0क्ख्-फ्ख् में नौसड़ ग्राम सभा को शामिल कर लिया है। गीडा बोर्ड की अगली बैठक में नौसड़ ग्राम सभा की जमीन अधिग्रहित करने की स्वीकृति मिल सकती है।

अगली बोर्ड की बैठक में तय होगा नौसड़ का भविष्य

गीडा की अगली बोर्ड की बैठक में जमीन अधिग्रहीत करने का निर्णय होना है। अगर बैठक में नौसड़ ग्राम सभा की जमीन को अधिग्रहित करने की स्वीकृत मिल गई तो नौसड़ एरिया भी गीडा के अधीन हो जाएगा। ऐसे में वह कब तक नगर निगम का वार्ड रहेगा यह तो भविष्य में तय होगा, लेकिन इतना तो तय हो जाएगा कि नौसड़ में घर बनाने के लिए अब लोगों को गीडा का चक्कर लगाना पड़ेगा।

जमीन अधिग्रहण होते ही नगर निगम से कट जाएगा नौसड़

औद्यौगिक एरिया अधिग्रहण नियम क्97म् अधिनियम में यह नियम है कि अधिग्रहित की गई एरिया में पंचायत, टाउन एरिया और नगर निगम जैसे संस्थाओं का अस्तित्व समाप्त हो जाता है। इस तरह अगर नौसड़ ग्राम सभा को गीडा अधिग्रहित करता है तो नगर निगम का एक वार्ड खत्म हो जाएगा। क्योंकि नौसड़ ग्राम सभा वर्तमान में नगर निगम का वार्ड नं म् के नाम से जाना जाता है और इसके विकास की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की है। ऐसे में अगर गीडा नौसड़ ग्राम सभा को अधिग्रहित कर लेता है तो उसके विकास की पूरी जिम्मेदारी गीडा की होगी।

पहले ही मास्टर प्लान में नहीं था शामिल

क्99ख् में गीडा का पहला मास्टर प्लान बना था। यह मास्टर प्लान ख्0 साल के लिए ख्0क्ख् तक था। उसमें 7म् गांव शामिल किए गए। उसमें नौसड़ ग्राम सभा को शामिल नहीं किया गया था। ख्0क्ख्-फ्ख् के मास्टर प्लान में गीडा को शामिल किया गया है। गीडा सोर्सेज की माने तो पहले मास्टर प्लान में कई कमियां थी। जिसको इस मास्टर प्लान में सुधारा जा रहा है। पहले मास्टर प्लान में बीच में क् गांव ही छूट गया। इसकी जानकारी दूसरे मास्टर प्लान तैयार हो जाने के बाद पता चला तो आनन-फानन में उसे दूसरे मास्टर प्लान में शामिल किया गया। वहीं नौसड़ को भी शामिल किया गया है।

मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसमें नौसड़ से लेकर सहजनवां तक 7म् गांवों को शामिल किया गया है। नौसड़ ग्राम सभा की जमीन अधिग्रहण के बाद उसके विकास की पूरी जिम्मेदारी गीडा की होगी।

शारदुल विक्रम तिवारी, उप प्रबंधक नियोजन, गीडा