-नवमी पर हवन-पूजन और कन्या भोज के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं ने की शॉपिंग

BAREILLY:

ख्क् मार्च को शुरू हुए चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा की नवरात्रि का सैटरडे को उद्यापन किया जाएगा। नवमी की पूर्व संध्या के मौके पर मार्केट में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। देर शाम तक सिटी के कुतुबखाना, शहामतगंज, सिविल लाइंस आदि एरियाज में पंसारी की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ दिखी। लोगों ने हवन सामग्री, चुनरी, फल और बर्तन की जमकर खरीददारी की। मां के भक्त नवमी को विधि विधान से मां का पूजन करने के बाद व्रत खंडित करेंगे। इस खास दिन कुछ लोगों ने अपने निवास स्थान पर अखंड रामायण, सत्यनारायण की कथा समेत अन्य आयोजन भी करने के लिए दिन भर पंडितों के चक्कर लगाते रहे। तो दूसरी ओर अष्टमी के मौके पर मंदिरों में भी भीड़ दिखाई दी। लोगों ने मां के दर्शन करने के बाद कन्या भोज कराकर व्रत परायण कर दिया।

यूं करें मां का पूजन

मां के पूजन के लिए पूजा की थाल का विशेष महत्व होता है। थाली में सिंदूर, कपूर, जायफल, नारियल, चुनरी, रोली, फल, दीपक व अन्य आवश्यक सामग्री लेकर मां को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हवन करें। तो विशेष फलदायी रहेगा। दूसरी ओर नवमी के मौके पर शहर भर में कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। मां जगदम्बा के रूप में कन्याओं को हृदय पटल पर विराजते पूजन करें। कन्या भोग की थाल में हलवा, चने, खीर पूड़ी का भोग लगाकर और कुमारियों को तिलक लगाकर मां को विदा करें। तत्पश्चात् जातक प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। पंडित संजय सिंह के मुताबिक सुबह क्क्.ख्ख् बजे के बाद व्रत अनुष्ठान करने वाले जातक व्रत परायण कर सकते हैं।

हवन के मूहूर्त का समय

सुबह - 8.ख्ब् बजे से क्क्.ख्ख् बजे