क्कन्ञ्जहृन्: गृह मंत्री ने कहा कि जब देश की सीमाओं पर कोई आंख उठाता है तो राष्ट्रीय स्वाभिमान जागता है। कुछ ताकते हैं जो देश को कमजोर करना चाहती है। ये देश को तोड़ना चाहते हैं। भारत की एकता और अखण्डता को तार-तार करना चाहते है। देश से नक्सलवाद खत्म होगा। गृह मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता के महत्व को पहचानकर इसे एक अभियान का रूप दिया था, लेकिन नरेंद्र मोदी ने इसे एक जन आंदोलन बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनाने की राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्र निर्माण और विकास की सियासत करती है। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि 1857 में स्वतंत्रता की पहली लड़ाई हुई थी जिसमें हिन्दू-मुसलमान एक साथ अंग्रेजों के खिलाफ लड़े। अगर 1857 नहीं होता तो 1947 भी नहीं होता। साथ ही अन्य ने भी अपनी बातें रखीं।

अंतिम समय में किया था संघर्ष

राजनाथ सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने भारत की आन-बान और शान के लिए जीवन के अंतिम समय तक संघर्ष किया था। 1857 के संग्राम को जिसने धार दिया था उस वीर का नाम कुंवर सिंह है। लोग कहते हैं कि अपनी जमींदारी को बचाने के लिए लड़ रहे थे लेकिन वो सिर्फ जगदीशपुर के लिए नहीं लड़े, वो देश के लिए लड़े थे। उन्होंने अंतिम सांस भी संघर्ष करते हुए ली।