GORAKHPUR : रेलवे में एफडीआई और प्राइवेटाइजेशन करने के विरोध में थर्सडे को एनई रेलवे मजदूर यूनियन के मेंबर्स ने विरोध जताया। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर ख् पर स्थित एसी लाउंज के पास से यूनियन के मंत्री केएल गुप्त के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इस दौरान मेंबर्स ने जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध जताया। इस दौरान नरमू के भटनी और कप्तानगंज शाखा की बैठक संपन्न हुई। इसमें शाखा मंत्री एके सिंह, एनबी सिंह, घनश्याम सिंह, वाराणसी मंडल के अध्यक्ष सुशील कुमार यादव के साथ सभी पदाधिकारियों ने पार्टिसिपेट किया। बैठक की अध्यक्षता एसके यादव ने की। इस दौरान दोनों जगह के चुनाव भी हुए जिसमें भटनी के घनश्याम सिंह को शाखा मंत्री और एसके यादव को शाखा अध्यक्ष चुना गया। वहीं कप्तानगंज में दानबहादुर यादव को शाखा मंत्री और तूफानी यादव का शाखा अध्यक्ष चुना गया।