RANCHI: रांची यूनिवर्सिटी का नया कैंपस चेरी-मनातू में बनेगा। यह 87 एकड़ में बनेगा। इसके बावजूद मेन रोड स्थित आरयू मुख्यालय का भवन सरकार को सरेंडर नहीं होगा। आरयू एडमिनिस्ट्रेशन इसका उपयोग सिटी सेंटर बनाने के लिए करेगा। वीसी डॉ रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यालय परिसर को सरेंडर नहीं किया जाएगा, बल्कि इयमें यूनिवर्सिटी का सिटी सेंटर बनेगा। देश के दूसरे राज्यों की यूनिवर्सिटीज में जैसे उनका सिटी सेंटर होता है, वैसा ही आरयू का भी होगा। इससे स्टूडेंट्स को सहूलियत होगी। सिटी सेंटर में ही उनका काम हो जाएगा।

स्टूडेंट्स को होगी सहूलियत

आरयू के हिन्दी डिपार्टमेंट के रिसर्च स्कॉलर अवध पुराण ने बताया कि रांची यूनिवर्सिटी का मुख्यालय रांची में ही रहे तो अच्छा है। यह शहर के बीचो-बीच है और स्टूडेंट्स को फार्म लेना हो या वेरिफिकेशन कराना हो, तो वो आसानी से करा सकते हैं। अगर इसे चेरी ले जाया गया तो स्टूडेंट्स खासकर ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स को बहुत सोचना पड़ेगा। यूं भी यूनिवर्सिटीज का शहर में सिटी सेंटर होता है। आरयू मुख्यालय जिस भवन में है, वो हेरिटेज बिल्डिंग है। इसलिए यह भवन रांची यूनिवर्सिटी के पास ही रहना चाहिए, क्योंकि क्9म्0 में रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना के बाद से यह रांची यूनिवर्सिटी का ही हिस्सा है।

.बॉक्स

जिला स्कूल का जमींदारी हॉस्टल है मुख्यालय

आरयू का मेन रोड स्थित मुख्यालय हकीकत में रांची जिला स्कूल का जमींदारी हॉस्टल है। क्8फ्9 में रांची जिला स्कूल की स्थापना की गई थी। इसी समय के आसपास अंग्रेज ऑफिसर्स और जमींदारों के बच्चों के आवासीय परिसर के तौर पर यह हॉस्टल बना। सूर्खी चूने की इस लाल रंग की बिल्डिंग में अंग्रेज अफसरों और जमींदारों के बच्चे रहते थे। वे पढ़ने के लिए जिला स्कूल जाते थे। पहले इसका मुख्य द्वार मेन रोड में शास्त्री मार्केट की ओर खुलता था पर बाद में इसका द्वार बदलकर श्रद्धानंद चौक की ओर कर दिया गया। मुख्यालय में मूल रूप से तीन भवन हैं, जिसमें एक टैगोर भवन, दूसरा बिरसा भवन और तीसरा मौलाना आजाद सीनेट हॉल है। आरयू का पूरा प्रशासन यहीं से चलता है। यहां आरयू का परीक्षा भवन, कुलपति और प्रतिकुलपति का कार्यालय और कुलसचिव का भी कार्यालय है। इसके अलावा आरयू के सभी पीजी विभागों के लिए प्रवेश फार्म भी यहीं मिलता है। यहां एक वालीबॉल मैदान भी है।

वर्जन-

चेरी में रांची यूनिवर्सिटी का नया कैंपस बनने के बावजूद मुख्यालय परिसर सरेंडर नहीं होगा। इसे सिटी सेंटर बनाया जाएगा।

-डॉ रमेश कुमार पांडेय, वीसी, आरयू