- प्रस्तावित नए सर्किल रेट की आपत्तियों में निकलकर आई बात

-30 जुलाई को कलेक्ट्रेट में मीटिंग के बाद फाइनल होंगे रेट

BAREILLY: लगता है कि बिना फील्ड में जाए ही सिटी के नए सर्किल रेट तैयार कर दिए गए, क्योंकि कई जगह जमीन के क्00 परसेंट तक रेट बढ़ा दिए गए जो नियमों के विरूद्ध है। नए सर्किल रेट फाइनल करने से पहले आई आपत्तियों में कुछ इसी तरह की बातें सामने निकलकर आई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के लिए फ्0 जुलाई को कलेक्ट्रेट में मीटिंग रखी गई है। मीटिंग के बाद ही फाइनल रेट तय किए जाएंगे। इसके साथ किसी भी नई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

मन माफिक तय कर दिए रेट

नए सर्किल रेट फाइनल करने से पहले क्9 जुलाई से ख्म् जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई थीं। सिटी के दोनों रजिस्ट्रारों के यहां करीब दो दर्जन आपत्तियां आई हैं। नियम के अनुसार ख्भ् परसेंट तक सर्किल रेट बढ़ाने चाहिए ,लेकिन कहीं भ्0 तो कहीं क्00 परसेंट तक रेट बढ़ा दिए गए हैं। ये रेट उन जगहों के भी हैं जहां ना तो कोई नया निर्माण होना है और ना ही कोई नया व्यवसाय शुरू होना है।

कहीं भ्0 तो कहीं म्0 परसेंट तक बढ़ोत्तरी

आपत्तियों के अनुसार सिविल लाइंस आवास विकास में ख्0 हजार के फ्0 हजार और ख्भ् हजार के ब्0 हजार तक रेट तय कर दिए हैं। यहां म्0 परसेंट तक की बढ़ोत्तरी की गई है। शहदाना कॉलोनी में रेट क्00 परसेंट तक बढ़ाकर क्0 हजार को ख्0 हजार, क्ख् को ख्भ् और क्भ् को फ्0 हजार तक कर दिया गया। इसी तरह से गॉर्डन सिटी में भ्0 से भ्भ् परसेंट तक रेट बढ़ा दिए गए। यहां भी सीधे-सीधे क्0 के क्भ्, 9 के क्ब् और 8 के क्ख् हजार दाम फिक्स कर दिए गए हैं। संजयनगर में ब्ब् परसेंट और तुला शेरपुर में भ्0 परसेंट तक सर्किल रेट बढ़ा दिए गए। सैटेलाइट के पास आजाद नगर में 8फ् परसेंट तक रेट बढ़ा दिए गए। यहां दाम म् हजार से सीधे क्ब् हजार रुपये बढ़ाकर कर दिए। हरुनगला में भ्0 परसेंट, वेष्णोधाम कालोनी में भ्0 परसेंट, इंद्रा नगर में म्म् परसेंट, ईटउआ सुखदेवपुर में भ्भ् परसेंट से 70 परसेंट, उदयपुर वन्नोजान में 7भ् से क्00 परसेंट तक रेट बढ़ाए गए हैं।

सभी की मौजूदगी में आपत्तियों का होगा निस्तारण

नए प्रस्तावित सर्किल रेट पर आई आपत्तियों के निस्तारण को लेकर एडीएम एफआर मनोज कुमार ने सिटी के दो और सभी तहसीलों के भ् सब रजिस्ट्रारों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में डिसीजन लिया गया कि आपत्तियों का निस्तारण फ्0 जुलाई को कलेक्ट्रेट में आयोजित मीटिंग में किया जाएगा। मीटिंग में सभी सब रजिस्ट्रार, एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो व आपत्ति करने वाले लोग मौजूद रहेंगे। इससे पहले आयी आपत्तियों की जांच के लिए लेखपाल व कानूनगो को मौके पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।