JAMSHEDPUR: कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) ने एलबीएसएम कॉलेज में नए प्रिंसिपल की तलाश शुरू कर दी है। वर्तमान में वरीय शिक्षक प्रोफेसर आरएन महतो प्रभारी प्राचार्य बनाए गए हैं। लेकिन केयू स्थायी प्रिंसिपल चाहती है। ऐसे में यहां दो शिक्षकों पर विश्वविद्यालय की नजर है। इसमें से एक कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ। एके झा और दूसरे एनसीसी अधिकारी डॉ। आरके चौधरी। दोनों शिक्षकों की छवि इस कॉलेज के छात्रों के बीच अच्छी बनी हुई है। इस कॉलेज में नैक टीम का दौरा भी ख्ख् सितंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में तीन-चार दिनों के अंदर ही विश्वविद्यालय इस कॉलेज के प्राचार्य पद पर फैसला ले सकता है।

मालूम हो कि डॉ। कंचन माला के प्राचार्य पद पर बने रहने का झारखंड छात्र मोर्चा और कॉलेज छात्र संगठन ने इसका विरोध किया था। एक सप्ताह तक धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम भी चला। इसके बाद बाध्य होकर डॉ। कंचन माला को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से इस कॉलेज के लिए केयू ने नये प्राचार्य की तलाश तेज कर दी है।

कॉलेजों में बनेंगे ग्राउंड

खेलकूद की गतिविधियों को मजबूत और नियमित करने के लिए खेल सामग्री, खेल के मैदान आदि का भी डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। कोल्हान प्रक्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को विश्वविद्यालय का खेल विभाग तराशेगा और उचित मंच मुहैया कराएगा। इसके लिए जेआरडी स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स के अनुबंध की प्रक्रिया में गति लायी जाएगी। प्रयास हो रहा है कि खेलकूद के लिए विशेष फंड की व्यवस्था की जाय ताकि कॉलेजों में भी नियमित खेलकूद को सुनिश्चित किया जा सके। इस बाद की जानकारी देते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ। अविनाश कुमार ने बताया कि इस संबंध में सभी कॉलेजों को पूर्व में निर्देशित किया जा चुका है। खेल की गतिविधियों को बढ़ावा देने को कहा गया है।