कुछ ऐसा होगा लुक
सैमसंग फोन के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। Galaxy S8 जिस पर सबकी निगाहें थी। उस फोन की तस्वीर सामने आ गई है। स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां शेयर कराने वाले एवन ब्लॉस ने Galaxy S8 की तस्वीर लीक की है। ब्लॉस ने ट्वीट कर सैमसंग के नए फोन की जानकारी दी। बताते हैं कि ब्लॉस कोई भी सूचना लीक करते हैं, तो वह ज्यादातर सही निकलती है। ऐसे में यूजर्स Galaxy S8 के इस नए लुक पर यकीन कर सकते हैं।



इसमें होगी कर्व्ड डिस्प्ले
सैमसंग के इस नए Galaxy S8 फोन की लीक तस्वीर को देखकर लगता है कि, इसकी डिस्प्ले कर्व्ड है। वहीं इसमें होम बटन भी नहीं दिख रहा। एज पर पॉवर और वॉल्यूम बटन के अलावा एक अतिरिक्त बटन लगाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा कि यह नया बटन वैसा ही होगा जैसा गूगल ने अपने पिक्सल स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट दिया है। Galaxy S8 के स्पेसिफिकेशन कैसे होंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है। न ही कीमत के बारे में किसी को कुछ पता चला।

Technology News inextlive from Technology News Desk