- मुलायम सिंह ने दे दिया नया बयान

- आगरा में ग्राउंड में खाली कुर्सियों से हुआ सपा मुखिया का इस्तकबाल

AGRA कहने को तो उनकी प्रदेश में सरकार है, आगरा से ही उनके पांच मंत्री हैं, कई सारे पार्षद हैं फिर भी सपा मुखिया की सभा में भीड़ नहीं जुटा सके। साथ ही भारी अव्यवस्थाओं में मात्र फ्क् मिनट में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की चुनावी रैली निपट गई। सपाइयों द्वारा सिटी के तिारघर ग्राउन्ड में चुनावी रैली में की गई लचर व्यवस्थाओं से सपा मुखिया काफी नाखुश दिखाई दिए। सपा मुखिया निर्धारित समय से ख्.ब्0 घंटा लेट सभा स्थल पर पहुंचे। मंच पर चढ़ते ही उन्होंने माइक थाम लिया, बहुत ही कम समय में मोदी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए अपनी मंशा जता दी।

माइक दे गया धोखा

मंच पर ख्.ब्0 बजे जैसे ही सपा मुखिया पब्लिक से रूबरू हुए उससे पहले ही माइक बीच में दगा दे गया। भाषण के बीच में माइक की आवाज धोखा दे गई। पब्लिक आवाज न आने की बात कहकर चिल्लाने लगी, तो राज्य मंत्री रामसकल गुर्जर ने माइक को सुधरवाने का प्रयास किया, लेकिन अन्त तक वह ठीक नहीं हो सका। इसके चलते लोग उनका भाषण नहीं सुन सके। इन सबके बीच कुछ उत्साही युवक नारेबाजी करने लगे, इस पर सपा मुखिया ने उन्हें डपट कर बन्द करा दिया।

मंच पर हुई धक्कामुक्की

दोपहर फ्.क्क् बजे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जैसे ही अपना भाषण समाप्त किया तो सपा के कुछ छुटभैये नेता मंच पर चढ़ गए। कुछ ने चांदी का मुकुट पहनाया, एक ने गदा और तलवार भेंट की, इसी दौरान माल्यार्पण के दौरान सपा के नितिन गुप्ता और मीडिया प्रभारी अवनीन्द्र यादव ने फोटो खिंचाने के लिए माला के घेरे में अन्दर जाने का प्रयास किया। इस पर सपा के आबिद कुरैशी ने उन्हें डांट दिया। इसी दौरान दोनों के साथ धक्कामुक्की हो गई।

हजारों कुर्सियां रही खाली

तारघर ग्राउन्ड में दोपहर तक हजारों की संख्या में कुर्सियां खाली पड़ी रही। मंच से सपा नेता उन कुर्सियों को भरने के लिए दुहाई देते रहे, लेकिन कुर्सियों को नहीं भरा जा सका। ख्.ब्0 बजे सपा मुखिया मंच पर पहुंचे तो इधर-उधर से बुलाकर लोगों को आगे बिठाया गया, लेकिन बावजूद इसके कुर्सियां खाली ही रहीं। इस खराब आयोजन से सिटी में सपा के संगठन की तैयारियों की पोल खुल गई।

आगरा में हैं सपा के पांच मंत्री

सूबे में सपा की सरकार है। आगरा में एक कैबिनेट मंत्री समेत पांच मंत्री है, जिनमें रामसकल गुर्जर, सीपी राय, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अंजुला माहौर, शिवकुमार राठौर व केबिनेट मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह हैं। इसके अलावा सपा का संगठन बूथ स्तर पर फ्0 पार्षद फ्रंटल संगठनों की भारी भरकम फौज होने के बावजूद भी ग्राउन्ड में भीड़ नदारद थी।

मुखिया बोले, दोनों को जिता दो मुझे दिल्ली में सम्मान दिला दो

वैडनेसडे को तारघर ग्राउन्ड में आगरा लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करने आए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। साथ ही मुलायम ने लोगों ने लोगों से उन्हें दिल्ली में सम्मान दिलाने की बात कही। मुलायम ने कहा कि न तो भाजपा और न ही कांग्रेस बड़ी पार्टी होगी। चुनाव के बाद तीसरे मोर्चे की सबसे बड़ी पार्टी सपा की होगी। पश्चिमी बंगाल में ब्ख् सीटें, तमिलनाडु में फ्9, आंध्रा में ब्ख् सीटें हैं, इनमें सबसे ज्यादा सीटें यूपी में 80 सीटें हैं। दिल्ली की सरकार का फैसला यूपी से होगा। इसका आपको ध्यान रखना है।