प्रोगेरिया नामक बीमारी से पीडि़त है बच्चा
बंग्लादेश के मगुरा मे एक अनोखे बच्चे का जन्म हुआ है। पैदा होने वाले बच्चे के चेहरे पर झुर्रियां है। जिस तरह किसी 80 वर्ष के बूढें के चेहरे पर होती हैं। बच्चे के पीठ पर बालों की एक पर्त है। लोकल डॉक्टर्स की माने तो पैदा होने वाला बच्चा प्रोगेरिया नाम की बीमारी से पीढि़त है। प्रोगेरिया एक ऐसी गंभीर बीमारी है जो करोड़ो मे से किसी एक को ही होती है। इस बीमारी से ग्रस्त बच्चा जब दुनिया मे आता है तो वह बूढ़ा होता है। इस बीमारी से ग्रस्त बच्चा कभी भी सामान्य जीवन नही जी पाता है।

बच्चे के जन्म से परिवार मे खुशी का माहौल
बच्चे की डिलेवरी के दौरान मौजदू डॉक्टर ने बताया कि बच्चा किसी नए पैदा होने वाले बच्चे की तरह नही दिखता है। आयु बढ़ने के सारे लक्षण उसमे नजर आते हैं। जिनमे चेहरे पर झुर्रियां और शरीर पर इतने सारे बाल होना। बच्चे के परिजन मिरिकल ब्याय के पैदा होने से खुश हैं। वह अपनी खुशी रोक नही पा रहे हैं। लड़के के पिता बिश्वजीत पैट्रो ने कहा कि हम भगवान के शुक्रगुजार हैं कि उन्होने हमे इस नन्हीं सी जान से मिलवाया। अपने बेटे की आने की खुशी से हम सभी बहुत खुश हैं।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk