बढ़ी आय तो पैसे गिनने में हो रही दिक्क्त, सैटरडे को 24 लाख की वसूली

<बढ़ी आय तो पैसे गिनने में हो रही दिक्क्त, सैटरडे को ख्ब् लाख की वसूली

BAREILLY:

BAREILLY:

मार्च का महीना अपने अंजाम पर पहुंचने के साथ ही नगर निगम को भी टैक्स टारगेट की अपनी मंजिल के नजदीक ले जा रहा है। टैक्स रिकवरी में तेजी आने के साथ ही सैटरडे को भी निगम में करदाताओं की भारी भीड़ जुटी रही। सैटरडे को निगम ने ख्ब् लाख रुपए की बकाया टैक्स वसूली की। इनमें से सवा म् लाख रुपए निगम के काउंटर पर ही जमा हुए। वहीं शहर के सभी ब् जोन से क्8 लाख रुपए बतौर बकाया टैक्स निगम की आमदनी हुई। पिछले कई दिनों से काउंटर पर ही भारी टैक्स वसूली से कर्मचारियों को कैश गिनने में परेशानी हो रही है। इससे कर्मचारियों व अधिकारियों ने तेजी से कैश गिनने के लिए काउंटिंग मशीन की व्यवस्था होने की जरूरत बताई।

क् अप्रैल से लगेगा क्ख् फीसदी ब्याज

फ्क् मार्च के बाद निगम की ओर से वसूले जा रहे हाउस-वॉटर व सीवर टैक्स में क्ख् परसेंट का ब्याज भी जुड़ जाएगा। बढ़ी दरों पर टैक्स चुकाने में वैसे ही शहर के करदाता बेहद परेशान हैं, ऐसे में थोड़ी से लापरवाही से क्ख् फीसदी ब्याज का बोझ करदाता उठाना नहीं चाहते। इसलिए जैसे जैसे फ्क् मार्च की समय सीमा नजदीक आ रही है, वैसे वैसे करदाताओं की तादाद निगम के काउंटर पर बढ़ती जा रही है। सैटरडे को भी काउंटर पर जबरदस्त भीड़ होने से अफरा तफरी रही। राम नवमी की छुट्टी के बाद संडे को भी निगम के काउंटर खुले रहेंगे।