RANCHI: रांची नगर निगम के बड़े बकायेदारों में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन भी शामिल है। इसने धुर्वा स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम का पिछले तीन सालों के होल्डिंग टैक्स दबाए रखे हैं। होल्डिंग टैक्स 8.97 लाख रुपए की वसूली के लिए नगर निगम नोटिस भेजने की तैयारी में है। वहीं, नगर निगम आम लोगों से होल्डिंग टैक्स घर के पास बैंड बाजा बजवा कर वसूल रहा है।

होल्डिंग नंबर क्

धुर्वा स्थित यह जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रांची नगर निगम के वार्ड नंबर-ब्क् में आता है। इस स्टेडियम को निगम ने होल्डिंग नंबर-क् दिया है। स्टेडियम प्रबंधन ने रांची नगर निगम में होल्डिंग नंबर के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद निगम के कार्यपालक पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार ने स्टेडियम को होल्डिंग नंबर आवंटित किया था था।

तिमाही टैक्स 7ब्,ख्7ब् रुपए

होल्डिंग नंबर आवंटन के साथ ही नगर निगम ने स्टेडियम के लिए होल्डिंग टैक्स का भी निर्धारण कर दिया था। इसके तहत स्टेडियम प्रबंधन को 7ब्,ख्7ब् रुपए प्रति तिमाही निगम को टैक्स देना था। इस प्रकार से यह स्टेडियम सालाना निगम को ख्.97 लाख होल्डिंग टैक्स देता था।

करोड़ों की कमाई

रांची नगर निगम का कहना है जेएससीए स्टेडियम में होने वाले मैच से स्टेडियम की करोड़ों रुपए की कमाई है, लेकिन इसके बाद भी एसोसिएशन होल्डिंग टैक्स चुकाने के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहा है।

वर्जन

धुर्वा स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम का पिछले तीन साल से होल्डिंग टैक्स बकाया है। इस टैक्स को जमा करने के लिए रांची नगर निगम ने जेएससीए को कहा है। लेकिन अभी तक टैक्स जमा नहीं हुआ है। ऐसे में अब नोटिस जारी कर टैक्स वसूला जाएगा।

-प्रशांत कुमार, नगर आयुक्त, रांची नगर निगम

बॉक्स

क्यों मिला होल्डिंग नंबर-क्

रांची नगर निगम एचइसी की जमीन पर बनाए गए भवनों को होल्डिंग नंबर नहीं जारी करता है। ऐसे में इस क्षेत्र में बनाए गए सारे भवनों का होल्डिंग नंबर एक ही है। इस क्षेत्र में बनाया गया झारखंड स्टेट क्रिकेट स्टेडियम ऐसा पहला भवन है, जिसने नगर निगम में होल्डिंग नंबर के लिए आवेदन दिया था। इसके बाद रांची नगर निगम ने इसे होल्डिंग नंबर-क् जारी कर दिया।