RANCHI: मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे कांग्रेस नेता व पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार की सरेआम हत्या किए जाने के खिलाफ बुधवार को भी पूरा धनबाद धधकता रहा। पूरे शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। नीरज सिंह के आवास रघुकुल, चचेरे भाई व झरिया विधायक संजीव सिंह के आवास सिंह मेंशन, कुंती निवास, झरिया सहित शहर के विभिन्न जगहों पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। रघुकुल पर समर्थकों का दिन भर हुजूम रहा। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने ख्फ् मार्च को धनबाद बंद का एलान किया है, जिसे सीपीएम व सीपीआई ने भी सपोर्ट किया है।

कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार

इधर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीरज सिंह का बुधवार को मोहलबनी घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम विदाई देते समय पत्नी पूर्णिमा लिपट गईं। वह बार-बार नीरज का चेहरा पकड़कर खुद से बात करने के लिए कहती रही। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक और मासस विधायक अरूप चटर्जी रघुकुल अवास पहुंचे और पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह के परिजनों को सांत्वना दी।

नारों से गूंजता रहा शहर

नीरज सिंह के घर रघुकुल से जैसे ही उनकी शव यात्रा निकली। नीरज सिंह अमर रहे के नारे गूंजने लगे। इससे पहले शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। शोक सभा हुई। धनबाद में नीरज सिंह के घर के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। समर्थक बेहद आक्रोश में दिखे।

घटनास्थल को किया गया सील

सीआईडी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है और जांच जारी है। पुलिस ने घटनास्थल को बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया है। नीरज सिंह की गाड़ी की भी जांच की है। पूरे धनबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। झरिया के विधायक संजीव सिंह के घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

राज्य सरकार के लिए घटना शर्मनाक: सरयू

संजीव सिंह पर ही पूर्व डिप्टी मेयर की हत्या के आरोप लगाए जा रहे हैं। मंत्री सरयू रॉय ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि यह राज्य सरकार के लिए शर्मनाक है। रांची के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय भी धनबाद जाकर नीरज के परिजनों से मुलाकात की।

कैसे हुई घटना

नीरज सिंह अपनी गाड़ी से स्टील गेट स्थित रघुकुल आवास रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही स्टील गेट पहुंच कर ब्रेकर पर धीमी हुई, हमलावरों ने तीन तरफ से उन्हें घेर लिया। जब तक नीरज सिंह कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन पर गोलियों की बरसात कर दी। एक के बाद एक क्00 राउंड फायरिंग की। अगली सीट पर बैठे नीरज सिंह को क्7 गोलियां लगीं। सरेआम हुए इस हमले में उनके निजी बॉडीगार्ड मुन्ना तिवारी, चालक घलटू और करीबी समर्थक अशोक यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।