निर्वाचन विभाग ने यूथ को वोटर बनाने के लिए facebook से किया अनुबंध

18 साल से ऊपर के सभी users को वोटर बनने के लिए FB भेजेगा massage

VARANASI

निर्वाचन विभाग की लाख कवायद के बाद भी वोटर्स की संख्या में इजाफा नहीं हो पा रहा है। वोटर बनाने का महाभियान भी कोई गुल नहीं खिला पा रहा है। इसलिए अब सोशल मीडिया से हाथ मिलाया गया है। डिपार्टमेंट ने वोटर्स की संख्या बढ़ाने के लिए हर हाथ तक पहुंच बनाने वाले फेसबुक से अनुबंध किया है। जिससे आम लोगों तक आसानी से पहुंचा जा सके। खासतौर से यूथ तक अपनी पहुंच बनाने में यह कारगर साबित होगा।

पेज पर उपलब्ध होगा link

अब तक फेसबुक केवल बिछड़ों को मिलाने, दोस्तों को जोड़ने, दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने में रहने वाले लोगों को करीब लाने के अलावा अपनी फीलिंग को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम हुआ करता है। पर अब यह सोसाइटी का सबसे अहम रोल भी निभाएगा। आपको अवेयर करने के साथ ही जिम्मेदारियों का भी एहसास कराएगा। उत्तर प्रदेश निर्वाचन विभाग से हुए समझौते के तहत फेसबुक पेज के ओपेन होते ही उस पर रजिस्टर नाउ की शो करेगा। जिसे क्लिक करते ही आप डिपार्टमेंट की वेबसाइट से लिंक हो जाएंगे। बस इसके बाद वोटर बनने के लिए आप अपना फॉर्म भर सकेंगे।

वोटर बनाओ अभियान आज से

यदि आप फेसबुक यूजर्स हैं तो निश्चिंत रहिए। आठ अक्टूबर को डिपार्टमेंट की ओर से शुरू होने वाले वोटर बनाओ अभियान की इंफॉर्मेशन आप तक पहुंच जाएगी। फेसबुक क्8 साल से ऊपर के सभी यूजर्स को वोटर बनने के लिए मैसेज भेजेगा। जिससे यदि आप डेट भूल भी गए हैं तो ऑनलाइन वोटर बन सकेंगे। ये मैसेज सात अक्टूबर की देर रात के बाद से यूजर के फेसबुक पेज पर शो होने लगेगा।

चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति

अक्सर यह शिकायत मिलती है कि बूथ पर बीएलओ नहीं मिलते हैं। कई बार चक्कर काटने के बाद भी उनका अता पता नहीं रहता। यहां तक कि विशेष अभियान के दौरान भी बूथ पर वोटर बनाने वाले नहीं मिलते हैं। जिसके कारण लोग चाहकर भी वोटर नहीं बन पाते हैं। दूसरी सबसे बड़ी समस्या जिस दिन बूथ पर वोटर बनाने का कैंप लगता है उस दिन शहर से बाहर रहने पर होता यह है कि जो बूथ पर पहुंचा वहीं वोटर बन पाता है। जबकि ऑनलाइन में ऐसा नहीं होता है। आप कहीं से भी वोटर बन सकते हैं। इसके लिए आपको बूथ जाने आने की जरूरत नहीं है। अब फेसबुक पर लिंक अवेलेबल होते ही यह हर हाथ तक अपनी पहुंच बना लेगा।

डिस्ट्रिक्ट में वोटर्स का स्टेटस

-टोटल वोटर्स की संख्या-ख्8,फ्0,ब्ख्ब्

-पुरुषों की संख्या-क्भ्,म्8,ब्ख्ब्

-महिलाओं की संख्या-क्ख्,म्क्,8म्ख्

-अन्य की संख्या-क्फ्8

-टोटल पोलिंग सेंटर-क्,क्फ्क्

-सिटी में पोलिंग सेंटर-ख्ब्ख्

-रूरल एरिया में पोलिंग सेंटर-889

-टोटल बूथ-ख्,भ्भ्फ्

-सिटी में बूथ-9म्8

-रूरल एरिया में बूथ-क्,भ्8भ्

-टोटल विधानसभा-08

-सबसे अधिक पुरुष वोटर कैंट विधानसभा में-ख्,फ्ख्,ख्87 और सबसे कम शहर उत्तरी में-क्,म्ब्,भ्म्9 वोटर हैं।

-सबसे अधिक महिला वोटर्स शहर दक्षिणी में-क्,ख्9,888 तथा सबसे कम शिवपुर विधानसभा में क्,ब्ख्,भ्7भ् महिला वोटर्स हैं।

-पुरुष-महिला वोटर्स का रेशियो शहर दक्षिणी व रोहनियां में-789 तथा अजगरा में-8फ्क् है।

-बनारस डिस्ट्रिक्ट को तीन लोकसभा कवर करता है।

क्8 साल के ऊपर के यूथ को टारगेट करके यह प्लैन बनाया गया है। क्योंकि इनमें से अधिकतर का सोशल मीडिया पर अकाउंट तो है पर वो वोटर नहीं हैं। फेसबुक से उन्हें वोटर बनने में आसानी होगी।

विजय किरन आनंद, डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी