GORAKHPUR: राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद की तरफ से डीएम आफिस पर धरना प्रदर्शन जारी रहा। फ्राइडे को तीसरे धरना प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए। लोगों ने निषादों को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने की वकालत की। चेताया कि यदि सरकार ने उनकी बातें नहीं मानी तो आंदोलन तेज होगा। महिला मोर्चा की अध्यक्ष चचंला निषाद ने कहा कि कसरवल कांड कोई छोटी घटना नहीं है। आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस प्रशासन ने गोलियां चलाई। महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष गुंजा, सचिव आरती निषाद सहित कई लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।