>RANCHI:रांची शहर को शांत और सुरक्षित बनाने की शपथ के साथ सोमवार को नो हॉर्न कैम्पेन का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स ऑक्सीजन मूवमेंट की मुहिम के तहत आयोजित इस कैम्पेन के जरिए स्कूल के स्टूडेंट्स के साथ फैकल्टीज ने बेवजह हॉर्न न बजाएं, शांत शहर बनाएं का संदेश दिया। वहीं बच्चों के बीच नो हॉर्न कैम्पेन के स्टीकर भी बांटे गए, जिसके जरिए वे प्रेशर हॉर्न और बेवजह हॉर्न ना बजाने की अपील कर सकेंगे। मौके पर स्कूल के टीचर्स भी शामिल हुए। इस मौके पर संस्था की मुख्य समन्वयक वर्षा दुबे मौजूद थीं।

कांग्रेस ने दिया बीजेपी सरकार के ख्िालाफ धरना

बीजेपी सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को बिरसा चौक पर महाधरना दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने महाधरना का नेतृत्व किया। श्री भगत ने कहा कि केन्द्र सरकार जनविरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश, स्थानीय नीति, रोजगार नीति का निर्धारण करने, झारखंड सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, बढ़ती आपराधिक घटनाओं, चोरी के बढ़ते मामले और सुशासन का गला घोंटते हुए हॉर्स ट्रेडिंग को सरकार बढ़ावा दे रही है। मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस विधायक मनोज यादव, बादल पत्रलेख, निर्मला देवी, इरफान अंसारी के साथ ही पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, केएन त्रिपाठी, योगेन्द्र साव आदि मौजूद थे।

दो टीचर्स को गवर्नर ने किया सस्पेंड

झारखंड के गवर्नर डॉ। सैयद अहमद ने जेपीएससी झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और रांची कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग के रीडर डॉ। दिलीप प्रसाद और जेपीएससी की सदस्य रहीं तथा रामलखन सिंह यादव कॉलेज में हिन्दी विभाग की लेक्चरर डॉ। शांति देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है। इन दोनों पर झारखंड लोक सेवा आयोग का सदस्य रहते कदाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। इन्हें कोर्ट से बेल मिलने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से इन्हें फिर से विभाग में टीचिंग के काम में लगा दिया गया था। आरयू के तत्कालीन वीसी रिटायर्ड हो चुके हैं और प्रति कुलपति और कुलसचिव जिनके द्वारा सभी निर्णय लिए गए हैं, उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।