ranchi@inext.co.in

RANCHI (29 Oct) : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने मार्च 2018 में होने वाली वारहवीं की परीक्षा के लिए मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी कर दिया है। इस बार सब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे, ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन नहीं होंगे। ऐसा पहली बार हुआ है, जब सीबीएसई ने अक्तूबर के महीने में ही मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी किया है। इससे पहले तक हर साल नवंबर के अंतिम सप्ताह में बोर्ड की ओर से मॉडल प्रश्नपत्र जारी किये जाते थे। मॉडल क्वेश्चन पेपर के साथ बोर्ड ने मार्किग स्कीम की भी जानकारी स्टूडेंट्स को दी है। किस सवाल के कितने अंक होंगे इसकी मुकम्मल जानकारी दी गयी है। अधिक से अधिक स्टूडेंट्स स्कूल की पढ़ाई से जुड़ें, कांसेप्ट क्लियर हो, इसके लिए 12वीं के पैटर्न में बदलाव किया गया है। क्वेश्चन पेपर में सब्जेक्टिव सवालों की संख्या बढ़ा दी गयी है।

 

एक अंक के सवालों के जवाब 40 शब्दों में दें

सीबीएसइ ने 12वीं बोर्ड के पैटर्न में बदलाव किया है। परीक्षा तीन घंटे की होगी। क्वेश्चन पेपर में एक अंक के सात सवाल होंगे। हर सवाल का जवाब 30 से 40 शब्दों में देना होगा। इसके अलावा शॉर्ट और लांग पैटर्न पर भी सवाल पूछे जायेंगे। हर सवाल का जवाब देना अनिवार्य होगा। अब परीक्षा में मल्टीपल च्वाइस के प्रश्न नहीं पूछे जायेंगे। कुछ सब्जेक्टस में पांच तो कुछ में आठ अंक के भी सवाल पूछे गये हैं। आठ अंक के प्रश्नों को पहली बार जोड़ा गया है। इसका उत्तर 350 शब्दों में देना होगा।

 

स्टूडेंट्स के लिए मददगार होगा मॉडल पेपर

मॉडल प्रश्नपत्र को जारी करने का उद्देश्य छात्रों को सवालों के नेचर से अवगत कराना है। मॉडल क्वेश्चन पेपर मिलने से स्टूडेंट्स अपनी तैयारी उसी के अनुसार कर पाएंगे। बोर्ड ने वेबसाइट पर मॉडल प्रश्नपत्र डाल दिया है। इसके अलावा 'जागरण जोश' के वेबसाइट में भी मॉडल प्रश्नपत्र दिये गये हैं। स्टूडेंट्स एग्जाम से पहले ही अपनी तैयारी कर पाएंगे। इस मॉडल प्रश्नपत्र की तैयारी का फायदा छात्रों को सेंटअप परीक्षा में भी होगा। दिसंबर में सेंटअप परीक्षा होने के पहले स्टूडेंट्स तैयारी कर पाएंगे.

 

यहां से डाउनलोड कर सकते हैं मॉडल क्वेश्चन पेपर

http://www.jagranjosh.com/articles/cbse-class-12-sample-paper-2018-all-subjects-1509012203-1