- जाम खत्म करने के लिए ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने बनाया था पॉश एरियाज को नो पार्किग जोन

- लापरवाही के चलते नो पार्किग जोन में भी हो रही है पार्किग

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : गोरखपुर ट्रैफिक जाम से जूझ रहा है। जाम के झाम को खत्म करने के लिए कागजों पर ढेरों प्लान पर बनते हैं। काफी प्लान हकीकत के धरातल पर भी उतरते हैं, लेकिन लापरवाही उस प्लान का मजाक बना कर रख देती है। कभी जाम का कारण बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था बनती है तो कभी नगर निगम के कूड़ा बाक्स तो कभी आवारा जानवर और एनक्रोचमेंट। सिटी को ट्रैफिक जाम से से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने पॉश एरियाज में नो पार्किग जोन बनाया था, लेकिन पब्लिक ने उसे पार्किग प्लेस बनाकर जाम को बरकरार रखा। सिटी के तीन बड़े एरियाज जहां सबसे ज्यादा जाम लगता है, वहां का हाल देखिए।

बलदेव प्लाजा

गोलघर सिटी का वीआईपी एरिया है, जहां बलदेव प्लाजा जैसी वीआईपी मार्केट है। बड़ी मार्केट होने के चलते शॉपिंग आने वाले लोगों के वाहनों की रोड पर लंबी कतार लगने लगी। इससे पूरा गोलघर जाम से परेशान हो गया। इस प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने रोड पर खड़े होने वाले वाहनों पर रोक लगा दी। न सिर्फ चालान स्टार्ट किया बल्कि मार्केट के बाहर के एरिया को नो पार्किग जोन डिक्लेयर कर दिया, मगर पुलिस की लापरवाही के चलते नो पार्किग जोन भी पार्किग प्लेस बना हुआ है। अभी भी वहीं गाडि़यां खड़ी हो रही हैं। नतीजा जाम की समस्या खत्म होने के बजाए उल्टे बढ़ गई है।

सिविल लाइंस

सिटी का दूसरा पॉश इलाका है सिविल लाइंस। सिविल लाइंस स्थित सिटी माल के सामने का पूरा एरिया बिजी रहता है। वहां लगने वाले जाम से सबसे अधिक परेशान स्टूडेंट्स होते हैं क्योंकि पूरे सर्किल में आधा दर्जन से अधिक स्कूल हैं। जाम की इस समस्या को खत्म करने के लिए ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने एनक्रोचमेंट के खिलाफ अभियान चलाया और एरिया को नो पार्किग जोन बना दिया। सिर्फ एक बोर्ड लगाने से समस्या खत्म नहीं हुई क्योंकि नो पार्किग जोन में धड़ल्ले से गाडि़यां खड़ी हो रही हैं। फ्राइडे को भी सिटी माल के सामने जाम लगा था क्योंकि नो पार्किग जोन में आड़े-तिरछे वाहन खड़े थे। नो पार्किग जोन में खाकी वर्दी के मौजूद होने के बावजूद रूल फॉलो नहीं हो रहा है।

गणेश चौराहा

गणेश चौराहा के पास बने पोस्टल डिपार्टमेंट के सामने अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इसके पीछे मेन रीजन एनक्रोचमेंट है क्योंकि डिपार्टमेंट के ठीक सामने मार्केट है जिसमें पार्किग नहीं है। शॉपिंग के लिए आने वाले गोरखपुराइट्स अपनी गाड़ी रोड पर ही खड़ी कर देते हैं। ं चौराहे के पास होने से जाम थोड़ी ही देर में भयावह स्थिति तक पहुंच जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने उसे नो पार्किग एरिया डिक्लेयर कर दिया, मगर रोड पर गाड़ी खड़ी करने का सिलसिला खत्म नहीं हुआ।