बादलों ले ललचाया बरसे नहीं

VARANASI

मानसूनी बादलों ने तपन से तो राहत दी लेकिन बढ़ी उमस लोगों को बेहाल कर रही है। जी हां शुक्रवार को बादलों की आवाजाही तो खूब रही लेकिन वे बरसे नहीं बस ललचाते रहे। आद्रता का जो आलम रहा कि लगा बादल अभी बरस पड़ेंगे पर ऐसा हुआ नहीं। नतीजा लोग आसमानी बूंदों की बजाय पसीने से तर-बतर होते रहे। बीच-बीच में सूरत की तल्खी भी लोगों को परेशान करती रही।

कभी भी बरस पड़ेंगे बादल

बताते हैं कि मानसूनी बादल पूरी तरह से सक्रिय हैं। बादल कभी भी जोरदार पानी गिरा सकते हैं। आद्रता बढ़ी हुई है जिसके चलते उमस महसूस हो रही है। बादल बरसने के लिए अनुकूल वातावरण का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञानी प्रो। एसएन पाण्डेय के अनुसार एक दो दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। इधर मौसम विभाग ने ख्ब् घंटे के तापमान में बढ़त दर्ज की। मैक्सिमम टेंप्रेचर एक डिग्री बढ़कर फ्7 डिग्री सेल्सियस व मिनिमम टेंप्रेचर ख्7.ख् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता का अधिकतम लेवल 9भ् परसेंट तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम म्0 परसेंट रहा।