-मंडलीय हॉस्पिटल के वॉ‌र्ड्स में ठिठुर रहे हैं मरीज, चार दिन पहले एडी हेल्थ ने रूम हीटर लगाने का दिया था निर्देश

-खिड़कियों के डैमेज शीशे भी नहीं हुए दुरुस्त

VARANASI: न्यू ईयर पर हुई बारिश से मौसम का मिजाज और भी हाड़कंपाऊ हो गया है। लेकिन गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में पेशेंट्स के लिए अब तक कोई खास अरेंजमेंट नहीं किया गया। मंडलीय हॉस्पिटल के पेशेंट वॉ‌र्ड्स के विंडो के शीशे टूटे हुए हैं। यहीं नहीं कई खिड़कियों पर पर्दे भी नहीं लगाए गए हैं। कुछ वॉ‌र्ड्स को छोड़ दिया जाए तो अन्य वॉ‌र्ड्स में अब तक रूम हीटर भी नहीं लगाया जा सका है। जबकि चार दिन पहले एडी हेल्थ डॉ। बी राय ने इंस्पेक्शन के दौरान इन वॉ‌र्ड्स में रूम हीटर लगाने का निर्देश दिया था।

वॉर्ड छह-सात में सिर्फ कंबल

मंडलीय हॉस्पिटल के वॉर्ड नंबर छह-सात में एडमिट पेशेंट्स को कंबल तो मिल चुका है लेकिन दोनों वॉ‌र्ड्स को गर्म रखने के लिए रूम हीटर की व्यवस्था हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से नहीं की जा सकी है। जबकि एडी हेल्थ ने साफ तौर पर इन वॉ‌र्ड्स में रूम हीटर लगाने का निर्देश दिया था।

लावारिस पेशेंट्स का ध्यान नहीं

वॉर्ड नंबर दो में एडमिट पेशेंट्स का हाल यहां लावारिस जैसा ही है। इस वॉर्ड में पेशेंट्स को कंबल मुहैया करा दिया गया है। लेकिन रूम हीटर नहीं लगाया गया है। टाइम पर दवा इंजेक्शन भी नहीं दिया जा रहा है। हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन यह जानने की कोशिश भी नहीं करता कि इस वॉर्ड डॉक्टर्स का डेली इंस्पेक्शन होता है या नहीं। फार्मासिस्ट्स ही कभी-कभी आकर लावारिस पेशेंट्स का चेकअप करते हैं।

वॉ‌र्ड्स में रूम हीटर लगाने का निर्देश दिया गया था। यदि ऐसा नहीं हुआ है तो फिर हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन से जवाब मांगा जाएगा।

डॉ। बी राय

एडी हेल्थ