- ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य के लिए नामांकन को उमड़ी भीड़

- दोनों दिनों को मिलाकर तीनों ब्लॉकों में प्रधान के 877 और पंचायत सदस्यों में हुए 1580

Meerut : ग्राम प्रधान के चुनावों के लिए ब्लॉक मुख्यालयों में मेला लगना शुरू हो गया है। पहले चरण के नामांकन के दूसरे दिन तीनों ही ब्लॉकों में जमकर नामांकन हुए। जानीखुर्द में प्रधानों के दावेदारों का आंकड़ा 350 के पार पहुंच गया। वहीं रोहटा में 300 से अधिक और मेरठ में 200 के करीब नामांकन हुए। वहीं सदस्यों के नामांकन तीनों ही ब्लॉकों में नामांकन की संख्या 1600 के करीब पहुंच गया। अधिकारियों की मानें अब 18 और 19 तारीख को फॉर्मो की स्क्रूटनी और आपत्तियां ली जाएंगी और उनका निस्तारण होगा। 20 को नाम वापसी और सिंबल आवंटन का दिन रखा गया है।

जमकर हुए प्रधानों के नामांकन

पहले बात प्रधान पद की करें तो तीनों ही ब्लॉक में प्रधान पद के लिए बंपर नामांकन हुए। तीनों ब्लॉकों में 104 प्रधान पदों पर कुल 877 नामांकन आए। अगर बात ब्लॉकवार करें तो जानी खुर्द ब्लॉक में 44 पदों लिए सबसे अधिक 367 लोगों ने आवेदन किए। जबकि रोहटा ब्लॉक में 39 पदों के लिए 314 नामांकन किए। वहीं बात मेरठ ब्लॉक की करें तो 21 पदों के लिए 196 लोगों ने नामांकन किए।

सदस्यों के लिए भी रही भीड़

ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए दावेदारी करने वालों की संख्या दोनों दिनों को मिलाकर 1600 के करीब पहुंच गई। तीनों ब्लॉकों में 1371 पदों के लिए दोनों दिनों को मिलाकर कुल 1580 आवेदन आए। जानीखुर्द में 581 पदों पर 719 लोगों ने नामांकन किए। जबकि रोहटा ब्लॉक में 509 पदों पर 496 लोगों ने नामांकन किए। जबकि मेरठ ब्लॉक में 291 पदों पर सिर्फ 365 लोगों ने ही नामांकन किए।

अब है स्क्रूटनी की बारी

बुधवार और गुरुवार को जमा हुए नामांकनों की स्क्रूटनी की जाएगी। साथ इन दो दिनों में आपत्तियां भी ली जाएंगी। जिनका निस्तारण भी किया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो शुक्रवार को तीनों ही ब्लॉकों में लोग नाम वापसी भी कर सकते हैं। उसके बाद सभी सिंबल भी आवंटित भी किए जाएंगे।

पहले चरण ब्लॉक की स्थिति

ब्लॉक प्रधान सदस्य केंद्र स्थल वोटर्स

जानीखुर्द 44 581 75 161 1,16,966

रोहटा 39 509 52 160 97,495

मेरठ 21 281 35 81 54,094