- सेवा भारती अवध प्रांत की ओर से कार्यक्रम का आयोजन

- चिकित्सकों के लिए रोगी का स्वास्थ्य लाभ एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए: राज्यपाल

LUCKNOW: चिकित्सकों के लिए रोगी का स्वास्थ्य ही एक मात्र लक्ष्य होना चाहिए। चिकित्सक अपनी मांग और समस्याओं का समाधान संवैधानिक ढंग से खोजें। विरोध का तरीका ऐसा होना चाहिये कि रोगी के इलाज में कोई परेशानी न हो। चिकित्सक इस दृष्टि से कोई लक्ष्मण रेखा बनायें। यह बात शुक्रवार को राज्यपाल राम नाईक ने केजीएमयू के साइंटिफिक कनवेंशन सेंटर में सेवा भारती की ओर से आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह में कही।

चिकित्सीय सेवा को बढ़ाने की जरूरत

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि जिन्हें स्वास्थ्य सेवा की जरूरत है, उन्हें चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना राष्ट्रसेवा है। चिकित्सक शहर के साथ-साथ गांव के गरीब मरीजों का भी ख्याल रखें। देश में 409 से ज्यादा मेडिकल कालेज हैं जिनसे हर वर्ष लगभग 50 हजार नये चिकित्सक उपलब्ध होते हैं। रोगी और चिकित्सक में अनुपातिक अंतर विदेशों की दृष्टि से भारत में ज्यादा है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी चिकित्सीय सेवा को बढ़ाने की जरूरत है।

रोग से बचाव के बारे में भी जानना जरूरी

उन्होंने कहा कि रोग के उपचार के साथ-साथ रोग से बचाव के बारे में भी जानना जरूरी है। 21 जून को पूरे संसार में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अमेरिका में लगभग साढ़े तीन करोड़ लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से योग को लोगों तक ले जाने की जरूरत है। उन्होंने सेवा भारती की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवा भारती का काम अभिनन्दनीय एवं अनुकरणीय है। अच्छे काम करने वालों को पुरस्कार देना समाज के हित में है।

44 डॉक्टर्स को मिला सम्मान

राज्यपाल ने कार्यक्रम में 44 चिकित्सकों को सेवा भूषण सम्मान, 11 चिकित्सा कर्मियों को सेवा गौरव सम्मान एवं 7 संस्थाओं को सेवा प्रेरणा सम्मान देकर व स्व। डॉक्टर एमसी पंत की स्मृति में रूद्राक्ष का पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक कुमार बेरी, अखिल भारतीय सदस्य, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, वीसी प्रो। रविकांत, न्यायमूर्ति रघुनाथ किशोर रस्तोगी, पद्मश्री डॉ। एससी राय, डॉ। संदीप तिवारी, डॉ। विजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मिला सेवा भूषण सम्मान

इस मौके पर प्रो। रविकांत, डॉ। विजय कुमार, डॉ। सुनील प्रधान, डॉ। निर्मल गुप्ता, डॉ। ब्रज नारायण सिंह, डॉ। विनोद जैन, डॉ। पूरन चंद्र, डॉ। विभा सिंह, डॉ। उर्मिला सिंह, डॉ। सूर्यकांत, डॉ। एमएलबी भट्ट, डॉ। विश्वजीत सिंह, डॉ। सुमित रूंगटा, डॉ। पीके शर्मा, डॉ। एनएस वर्मा, डॉ। वीएस नारायण, डॉ। संतोष कुमार, डॉ। जीके सिंह, डॉ। सुधीर सिंह, डॉ। बीके ओझा, डॉ। एसएन कुरील, डॉ। संदीप तिवारी, डॉ। एसपी अग्रवाल, डॉ। वीपी शर्मा, डॉ। वीपी शर्मा, डॉ। अवनीजा अग्रवाल, डॉ। संजीव कुमार ंिसह, डॉ। नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ। आशुतोष दुबे को सेवा भूषण सम्मान से नवाजा गया।

सेवा गौरव सम्मान

दुर्गेश, शालिनी गुप्ता, नीरज सिंह, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, अवधेश यादव, लाल सिंह, शैलेंद्र वर्मा, अरविंद, डॉ। अभिषेक मिश्रा, सीमा को सेवा गौरव सम्मान दिया गया।