ये हैं वो दोनों

एक भिखारी दंपति है। मध्य प्रदेश के देवास जिले में ये सीताराम (60) अपनी पत्नी के साथ रहते थे। आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि इनके पास 500-500 रुपये के 96 हजार रुपये हैं। अब बिना किसी आईडी प्रूफ के ये लोग इतनी बड़ी रकम को लेकर बहुत परेशान हैं। दोनों देवास जिले के सिया गांव में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। दोनों ही पति-पत्नी भीख मांगकर अपना गुजारा चलाते हैं।

पढ़ें इसे भी : ऐसे पहचानें 500 और 2000 का नया नोट असली है या नकली

बैंक में तो नहीं है खाता भी

वैसे दोनों के बारे में बताया गया है ये मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। यहां बीते 20 सालों से रह रहे हैं। दोनों ने जिस समय से 500 और 1000 के नोट वाली ये खबर सुनी, दोनों की नींद उड़ चुकी है। दोनों के बारे में गांव के सरपंच ईश्वर सिंह बताते हैं कि दोनों भिखारियों के पास 500-500 रुपये के 96 हजार रुपये के नोट हैं। दोनों को लेकर बड़ी बात तो ये है कि इनके पास कोई बैंक खाता भी नहीं है।

नोट बंद होने से बुरा फंसा ये भिखारी भी,क्‍या होगा इसकी इतनी बड़ी रकम का

अधिकारियों ने बंधाई मदद की आस

वहीं दोनों की इस समस्या को लेकर बैंक अधिकारियों से बात की गई है। अब इन दोनों की मदद जरूर की जाएगी। वहीं भिखारी सीताराम कहते हैं कि भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पैसे जोड़े थे। अब जब उनको नोटों के बंद होने के बारे में पता चला है तो पंचायत से लेकर सरपंच तक चक्कर लगा चुके हैं। अब इनको भी इंतजार है कि कोई इनका भी इंसाफ करे।   

पढ़ें इसे भी : पुराने 500 और 1000 के नोट रद्दी, अब कैसे क्या करें? जानें इससे जुड़ी हर बात

Weird Newsinextlive fromOdd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk