नेताओं को रुला देते थे
देश के जाने-माने कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का निधन हो गया है। अपने कार्टूनों के जरिये नेताओं को भी रुलाने की क्षमता रखने वाले 55 वर्षीय तैलंग पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तैलंग का जन्म राजस्थान के बीकानेर में 1960 में हुआ था। उन्होंने अपना पहला कार्टून 10 साल की उम्र में साल 1970 में बनाया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके उनके निधन पर दु:ख व्यक्त किया।


कार्टूनों से बनाई अलग पहचान
तैलंग ने अपने करियर की शुरुआत इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया के साथ मुंबई में 1982 में की थी। 1983 में उन्होंने नवभारत टाइम्स दिल्ली जॉइन किया था। इसके बाद कई सालों तक वह हिंदुस्तान टाइम्स के साथ जुड़े रहे। अपने करियर के दौरान उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया और एशियन एज के साथ भी काम किया था। कार्टून के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए तैलंग को 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। हाल में ही उन्होंने 'नो, प्राइम मिनिस्टर' नाम से कार्टून्स की एक किताब लॉन्च की थी। यह किताब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित थी।

inextlive from India News Desk

 

 

National News inextlive from India News Desk