PATNA: अब पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान को देश के बड़े जू की तरह मोडीफाइ करने का काम किया जाएगा। जंगल के राजा शेर ही नहीं भालू के साथ जन्य जानवरों के बीच बच्चों की ट्रेन छुकछुक करती दौड़ेगी। इतना ही नहीं थ्री डी सिनेमा में तो उन्हें ऐसी फिल्म दिखाई जाएगी जिसमें वह खुद को जानवरों के बीच पाएंगे। ऐसे कई प्लान तैयार किए हैं जो बच्चों के मनोरंजन में चार चांद लगाएगा। अधिकारियों की मानें तो डिप्टी सीएम सह वन व पर्यावरण मंत्री सुशील कुमार मोदी ने आदेश दिया है बहुत जल्द इस पर काम शुरू हो जाएगा।

 

बच्चों के साथ बड़े भी करेंगे मस्ती

सिर्फ बच्चे ही नहीं बड़ों की मस्ती का भी ख्याल रखा जा रहा है। बच्चों के लिए टॉय ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ने जू के गैंडे के दो नवजात बच्चों का नामकरण और गैंडा से संबंधित ब्रोशर का विमोचन किया। दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, विभागीय प्रधान सचिव विवेक सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ डीके शुक्ला, मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक भारत ज्योति व पटना जू के निदेशक कमलजीत सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

जू में दौड़ेगी ट्रैकलेस टेन

जू में ट्रैकलेस ट्रेन आकर्षण का केंद्र होगी। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को पटना जू में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इसके लिए आदेश दिया है। बहुत जल्द दर्शकों के लिए ट्रैकलेस ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। थ्री डी थियेटर का शुभारंभ भी शीध्र किया जाएगा। थ्री फिल्म में बच्चों के साथ साथ बड़े भी मनोरंजन कर सकेंगे। फिल्म देखकर दर्शकों को लगेगा कि वह जू में जानवरों के बीच खुले में घूम रहे हैं।

 

जू को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसे प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से जोड़ा जा रहा है। नई योजना पर अधिकारियों को जू के विकास कार्यो के लिए समय सीमा गई है। इसे हाईटेक बनाने में पैसे की कमी नहीं होगी।

सुशील कुमार मोदी, डिप्टी सीएम सह वन व पर्यावरण मंत्री