आई एक्सक्लूसिव-

स्लग: चीफ सेक्रेट्री ने सभी जिलों को जारी किया आदेश, तत्काल शुरू करें नई सेवाएं

-इग्नू में ऑनलाइन एडमिशन से असाइनमेंट तक जमा होगा प्रज्ञा सेंटर से

RANCHI (18 Jan): अब शहर में स्थित प्रज्ञा सेंटरों पर बेसिक कंप्यूटर कोर्स की पढ़ाई होगी। साथ ही जो छात्र इग्नू से पढ़ाई कर रहे हैं, उनको भी प्रज्ञा सेंटरों पर सारी सुविधाएं दी जाएंगी। इग्नू में ऑनलाइन एडमिशन कराने से लेकर असाइनमेंट जमा करने तक की सुविधा प्रज्ञा सेंटरों पर मिलेगी। इसके अलावा कंप्यूटर के बेसिक कोर्स, टैली कोर्स, स्किल सर्विस, पीएमजी दिशा डीजीपे, बैंकिंग सर्विस, कैड कोर्स की पढ़ाई भी प्रज्ञा सेंटरों पर होगी। एक तरह से प्रज्ञा सेंटर एजुकेशन सेंटर बनने वाले हैं। इस संबंध में राज्य की मुख्य सचिव ने सभी जिलों को आदेश दिया है कि वो अपने जिले में स्थित सभी प्रज्ञा सेंटरों पर इन नई सेवाओं को तत्काल शुरू करें। इसके अलावा पहले से जो सेवाएं चल रही थीं, वो भी चलती रहेंगी।

इग्नू के छात्रों को होगा लाभ

प्रज्ञा सेंटर पर इग्नू में ऑनलाइन एडमिशन कराने सहित इग्नू से जुड़ी कई तरह की सुविधाएं शुरू करने का आदेश है। इसका लाभ हजारों छात्रों को मिलेगा। बहुत सारे छात्र हैं, जो इग्नू से डिस्टेंस कोर्स कर रहे हैं। उनकी पढ़ाई से लेकर असाइनमेंट तक हर चीज ऑनलाइन होती है। ऑनलाइन एडमिशन से लेकर असाइनमेंट जमा करने और परीक्षा देने के लिए साइबर कैफे या अपने तरीके से जुगाड़ करना पड़ता है। अब प्रज्ञा सेंटरों पर सुविधा शुरू हो जाने के बाद इग्नू से पढ़ाई करने वाले छात्रों को काफ मदद मिलेगी।

पहले से ये सर्विसेज

प्रज्ञा सेंटर पर अभी जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, कैरेक्टर सर्टिफि केट, जमीन का म्यूटेशन, सरकारी सेवाओं के लिए पेमेंट सुविधा जैसी कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब नई सुविधाएं शुरू करने के लिए प्रज्ञा सेंटरों को एक्सपर्ट मैन पावर की जरूरत होगी। हालांकि, जितनी सेवाओं को सरकार ने प्रज्ञा सेंटर से जोड़ा है, उन सभी के लिए प्रज्ञा सेंटर संचालकों को सरकार की ओर से पैसा दिया जाएगा। कुछ पैसा प्रज्ञा सेंटर पर आने वाले लोगों से भी वसूला जाएगा।

बाॅक्स।

एक्सपर्ट स्टाफ को लेकर संशय

सरकार ने प्रज्ञा सेंटरों पर एजुकेशन सर्विस लागू करने का आदेश जारी कर दिया है, लेकिन यह कहां तक पूरा होगा, इसमें संदेह है। क्योंकि रांची जिले में जितने भी प्रज्ञा सेंटर हैं, वहां एक्सपर्ट और ट्रेंड स्टाफ नहीं हैं, जो प्रज्ञा सेंटर पर आन वाले लोगों को टेक्निकल कोर्स के बारे में बता सकें। सरकार ने जो आदेश दिया है, उसके अनुसार ऑनलाइन और कंप्यूटर की पढ़ाई होगी। इसके लिए जरूरी है कि पहले से वहां एक्सपर्ट उपस्थित रहें, ताकि वहां आने वाले लोगों को सही तरीके से इसके बरे में समझाया जा सके।