एक्सक्लूसिव

>-केस्को ने डिवीजन वाइज 10-10 बड़े बकाएदारों की लिस्ट तैयार की

-नाम, पता और बकाया सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर केस्को लगा रहा होर्डिग

KANPUR: केस्को ने डिफॉल्टर्स से बकाया वसूली के लिए डिसकनेक्शन ड्राइव के साथ ही अब नेम एंड शेम कैम्पेन भी शुरू कर दी है। इस कैम्पेन के तहत चौराहों व अन्य पब्लिक प्लेसेज पर डिफाल्टर्स के नाम,पता और बकाया धनराशि सहित होर्डिग्स लगाई जा रहीं हैं। जिससे बदनामी के डर से डिफॉल्टर्स बकाया धनराशि जमा करने के लिए आगे आएं। इसीतरह इलेक्ट्रिसिटी थेफ्ट को लेकर लोगों को अवेयर करने के लिए भी होर्डिग लगाई जा रही है।

डिवीजन वाइज

केस्को के 18 डिवीजन और स्विचिंग सहित 86 सबस्टेशन हैं। फिलहाल केस्को ने डिवीजन वाइज बड़े बकाएदारों की लिस्ट तैयार की है। नेम एंड शेम कैम्पेन के लिए जरीबचौकी, गोविन्द नगर, नौबस्ता, बिजलीघर परेड, फूलबाग, जाजमऊ, किदवई नगर, देहली सुजानपुर सहित सभी डिवीजन के सबसे 10-10 बड़े बकाएदारों को चुना गया है। उनके नाम, पता और बकाया धनराशि सहित होर्डिग, बैनर लगाने शुरू कर दिए गए हैं। केस्को अफसर एके आनन्द ने बताया सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट की उदय योजना के तहत बकाएदारों और बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

करोड़ों का है बकाया

सेंट्रल गवर्नमेंट की उदय योजना के तहत केन्द्र सरकार ने यूपीपीसीएल पर बकाया माफ कर दिया है। लेकिन इसके लिए लाइन लॉस घटाने और थ्रू रेट बढ़ाने का टारगेट दिया। इन्हीं वजहों से केस्को बिजली चोरी व लाइन लॉस पर अंकुश लगाने के साथ बकाएदारों के खिलाफ भी अभियान शुरू किया है। केस्को अफसरों के मुताबिक 10 हजार रूपए से अधिक धनराशि के ही 9 हजार से अधिक लाइव कन्ज्यूमर हैं। इन पर 30 करोड़ से अधिक बकाया है।

बकाएदार

डिवीजन- बिजलीघर परेड

डिफॉल्टर- बकाया धनराशि

1- परवेज अख्तर कुरेशी, नई सड़क- 15,12,744

2- साजिदा बेगम- नया चौक-2,93,874

3- हरदेवा सिंह, पीपीएन मार्केट- 2,79,098

4- नियाज बंदी बेगम, मखनिया बाजार- 2,56,866

5- मुजीब आलम, मखनिया बाजार- 2,14,930

डिवीजन- नवाबगंज

1- टीएन शुक्ला, रावतपुर-3,26,784

2-उदयभान सिंह,जीटी रोड रावतपुर-2,89,910

3-सूरजलाल,आर्य नगर- 2,71,159

4-अमिता आर्या, बेनाझावर-2,67,383

5-राजमोहिनी, पार्वती बांग्ला रोड- 2,60,985

डिवीजन- जाजमऊ

1-नफीस अहमद, गंगा विहार- 8,14,354

2-मेसर्स जीटीएल इंफर्स स्टेकचर, पोखरपुर- 545401

3-मो.इरशाद, दरगाह शरीफ-3,76,851

4-पुरुषोत्तम लाल,पोखरपुर-3,54,155

5-केजी शर्मा, डिफेन्स कालोनी- 3,01,017

डिवीजन- किदवई नगर

1-सुमेन्द्र सिंह, साईट न.2 कि.न.-1,04,259

2-अमरनाथ मिश्रा, बगाही- 89,334

3- आयशा, ओ ब्लाक कि.न.-88,649

4-मो.अल्तमस, ओ.ब्लाक कि.न.-87,531

5-अशोक कुमार,एम ब्लाक कि.न। -87,182