महिलाएं आगे आईं

जी हां अब हाल ही में राजस्थान के उदयपुर की कानून व्यवस्था में कुछ नया देखने को मिला है। यहां पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं, छात्राओं और पर्यटकों के साथ छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए यहां की सुरक्षा का जिम्मा महिलाओं ने संभाल लिया है।

ये महिला पुलिस भारत के इस शहर में कसेंगी अपराध पर शिकंजा

रात 12 बजे भी

यह चौबीस सदस्यीय महिला पुलिस टीम रात के 12 बजे भी गश्त करेगी। इस दौरान ये बाइक से चलेंगी। एक बाइक पर सिर्फ दो महिला पुलिसकर्मी होंगी। ये कई आधुनिक सुरक्षा उपकरणों व हथियारों से लैस होगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में इनकी तैनाती होगी।

ये महिला पुलिस भारत के इस शहर में कसेंगी अपराध पर शिकंजा

देश का पहला शहर

इसके अलावा इनके पास प्राथमिक उपचार बॉक्स भी होगा। जिससे ये किसी आपातकालीन स्थिति में उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। सभी महिला कर्मी मार्शल आर्ट में परफेक्ट हैं। इस शुरुआत के बाद अब उदयपुर देश का पहला शहर बन गया है जहां महिला पुलिसकर्मी पैट्रोलिंग करती दिखाई दे रही है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk