- शाम ढलते हजरतगंज डूब गया मस्ती के समंदर में

- बच्चे, बुजुर्ग और जवान हर किसी ने लिया गंजिंग का मजा

- कहीं सेल्फी तो कहीं ग्रुप फोटो सेशन कराते नजर आए यूथ

LUCKNOW: संडे शाम को हजरतगंज को सुरखाब के पंख लग गए थे। महज एक किमी के एरिया में समूचा लखनऊ शमा गया था। शाम ढलते ही हजारों लोग मस्ती के समंदर में डूब गए। गंजिंग का मजा लेने के लिए न उम्र की सीमा थी और न ही मस्ती का कोई पैमाना। कहीं सेल्फी तो कहीं ग्रुप फोटो सेशन करते यूथ नजर आए। रंगीन रोशनी से हजरतगंज नहा रहा था। कहीं झूले तो कहीं विक्टोरिया की सवारी। साइकिल स्टंट और पपोट शो ने लोगों को क्रेजी किया। बैंड पार्टी के साथ सिटी की कई फेमस रेस्टोरेंट के काउंटर में दावत का भी पूरा इंतजाम था। इस सारी व्यवस्था के साथ पुलिस और प्रशासन का अमला सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी चुस्त दुरुस्त था।

शाम से ही बंद हो गयी गाडि़यां

गजिंग कार्निवाल को पूरी तरह पब्लिक की सिक्योरिटी के अलावा उनके गंजिंग का लुफ्त उठाने के लिए हजरतगंज चौराहे से बाल्मीकि तिराहे तक शाम पांच बचे से नो व्हीकल जोन बन गया था। गंजिंग की सेफ जोन बनाने के लिए सीसी टीवी कैमरे के साथ ड्रोन कैमरा से भी नजर रखी जा रही थी। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात थी।

फन जोन में मस्ती का समंदर

गंजिंग कार्निवाल का शुभारंभ ठीक सात बजे चीफ सेक्रेटरी अलोक रंजन ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उद्घाटन के साथ ही गगनचुंबी आतिशबाजी ने वहां मौजूद लोगों को एक पल के लिए वहीं ठहरने के लिए मजबूर कर दिया। गंजिंग में फन जोन, लाइव बैंड, परफॉर्मेस मेंहदी एंड टैटू मेकिंग के अलावा फूड कोर्ट, साइकिलिंग, स्टंट फ्री साइकिलिंग राइडिंग, फोटो प्रदर्शनी, पपेट शो। डांस, सेल्फी प्वाइंट, विक्टोरिया की सवारी, और किड्स जोन में जमकर फैमिली ने मस्ती की। गंजिंग कार्निवाल में चार सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। हालांकि चार प्वाइंट भी सेल्फी के लिए कम पड़ गए थे। गंजिंग का मजा लेने आए लोग इस मौके को राह चलते अपने मोबाइल कैमरे में कैद रहे थे तो कुछ अपनी फैमिली के साथ ग्रुप फोटो करते नजर आए।

गंजिंग में 'दावत' का लुफ्त भी

गंजिंग कार्निवाल में मस्ती के साथ खाने पीने का पूरा इंतजाम था। वहां आने वाले लोगों को एक संस्था की तरफ से ठंडा पानी बांट जा रहा था। ताकि लोगों को गर्मी के अहसास न हो सके। गंजिंग का मजा लेने के लिए फूड जोन बनाए गए थे। जिसमें सिटी के कई फेसम रेस्टोरेंट के काउंटर लगाए गए थे। ताकि गंजिंग के साथ अपने मनपसंद काउंटर में जाकर लोग पेट पूजा या फिर दावत का भी मजा लेने दिखे।

प्रदर्शनी ने उकेरी लखनऊ की तस्वीर

गजिंग कार्निवाल के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के सामने राक बैंड परफारमेंश का मजा लिया। राज्य सूचना केन्द्र के पास फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। रायल कैफे के पास कठपुतली कार्यक्रम में बच्चों ने जमकर लुफ्त लिया। पपेट शो के प्रोग्राम को लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर भी कैद की। कैथेड्रिल स्कूल पर ग्रुप डांस पर यूज ने जमकर डांस किया। लड़के लड़कियों के साथ कई फैमिली भी डांस ग्रुप में अपने हुनर को अंजमाते नजर आई। अल्का तिराहे के पास साइकिल पर स्टंट देकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। हजरतगंज में हमेशा गाडि़यों का काफिला नजर आता है पर आज हजरतगंज में साइकिल स्टंट को देख लोगों को क्रेजी कर दिया। साहू सिनेमा के पास लखनऊ के विकास पर परिचर्चा आयोजित की गयी। जिसमें बुजुर्ग और सीनियर सिटीजन ने कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की।

चीफ सेक्रेटरी ने की गंजिंग की शुरुआत

गंजिंग की शुरुआत चीफ सेक्रेटरी आलोक रंजन ने लैंप लाइटिंग के साथ की। इस मौके पर उनके साथ उनकी वाइफ सुरभि रंजन लखनऊ के कमिश्नर महेश गुप्ता, डीएम राजशेखर, एमडी टूरिज्म अमृत अभिजात, डीआईजी लखनऊ आरके चतुर्वेदी समेत कई मानी जानी हस्तियां मौजूद थीं।