-11 अप्रैल को बेलीपार कृषि विज्ञान केंद्र लांच करने जा रहा एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजी सर्विस

GORAKHPUR: अगर आपको खेती करने में कोई प्रॉब्लम हो रही है और उचित सलाह देने वाला कोई नहीं तो परेशान न हों। बस एक नंबर पर फोन करके आपको अपनी समस्या का हल मिल जाएगा। इस पर आपको पूरी वैज्ञानिक जानकारी दी जाएगी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फैजाबाद से संबद्ध कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार 11 अप्रैल को ये नंबर जारी करने जा रहा है।

24 घंटे नि:शुल्क मिलेगी सेवा

डॉ। संजीत कुमार ने बताया कि ये योजना गोरखपुर के किसानों के लिए लांच की जा रही है। इससे किसानों को खेती के लिए किसी सलाहकार को खोजने या इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे घर बैठे ही फोन पर वैज्ञानिकों से सारी जानकारी ले सकेंगे। इस नंबर पर 24 घंटे में किसी भी समय फोन किया जा सकता है। ये नंबर नि:शुल्क होगा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से यहां के मौसम में परिवर्तन हो रहा है। इसका सीधा असर खेती पर पड़ा है। ऐसे में इस नंबर पर फोन कर किसान अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। अगले एक साल तक इस योजना का अध्ययन किया जाएगा। इस दौरान अगर योजना सफल हो गई तो इसका दायरा और अधिक बढ़ाया जाएगा।

इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

शस्य वैज्ञानिक डॉ। संजीत कुमार 9837839411

डॉ। अनिल प्रताप सिंह दोहरे 8923414167

पादप सुरक्षा शैलेंद्र सिंह 8896831060

तकनीकी सलाहकार एनपी शाही 9125626078

कंप्यूटर प्रोग्रामर मनीष सिंह 9415654958

प्रक्षेत्र प्रबंधक बंसीलाल 9839515565

सब्जी वैज्ञानिक डॉ। एसपी सिंह 9452190497

पशु वैज्ञानिक डॉ। एसके सिंह 9839994240

कृषि वानिकी संतोष कुमार सिंह 9455230755

गृह विज्ञान डॉ। कंचन 9451462641